Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अलगाववादी-सरकार के बीच लड़ाई में आम कश्मीरी का जीना दूभर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 21 Aug 2016

Last updated on: Aug 21, 2016, 00:00 IST

एक आम दुकानदार दुविधा में है कि वह दुकान खोले या नहीं। अगर हां, तो कब! कुछ वर्षो में कश्मीर घाटी में सबसे भयानक अशांति के दौरान अलगाववादी और सरकार के बीच चल रहे दिमागी युद्ध में छोटे दुकानदार बुरी तरह पिस रहे हैं। घाटी में इन दिनों अलगाववादी नेताओं का फरमान चलता है। इन लोगों ने आम लोगों से कहा है कि सुबह से शाम तक के बंद के बाद वे शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक अपना दैनिक काम निपटाएं। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि अशांत घाटी में सामान्य हालत बहाल करने को जूझ रही सरकार यह नहीं चाहती है।गत 8 जुलाई को सुरक्षा बलों के हाथों हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में दुकान, स्कूल और कार्यालय बंद हैं। बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों एवं प्रदर्शकारियों के बीच झड़पों में कम से कम 67 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों अन्य लोग घायल हुए हैं।सप्ताहों से बनी अशांति के दौरान जब बंद में ढील दी गई थी तो कुछ जगहों पर शाम में कुछ देर के लिए दुकानें खुलीं।लेकिन कई दुकानदारों का आरोप है कि अलगाववादियों के फरमान के अनुपालन होने से सरकार खुश नहीं है। 

कई जगहों पर जब दुकानें खोली जाती हैं तो प्राधिकारी शरारती तत्वों के उपद्रवों को रोकने का बहाना बनाकर प्रतिबंध लगा देते हैं।यहां के मुख्य व्यापारिक केंद्र लाल चौक के निकट लैम्बर्ट लेन के एक कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी ने कहा, "उदाहरण के तौर पर अलगाववादियों ने पहले दोपहर बाद कुछ देर के लिए बंद में ढील दी थी। लेकिन हमें दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी गई और प्रतिबंध लगा दिए गए।" हाल में एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक एस.के. मिश्रा ने आश्वासन दिया था कि अगर दुकानदार दिन में दुकानें खोलते हैं तो सुरक्षा बल उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे।यह पुलिस प्रमुख का एक संदेश था। दुकानदारों को दिन में अपनी नियमित गतिविधियां शुरू करनी चाहिए और अलगाववादियों के निर्देशों को नहीं मानना चाहिए।कई दुकानदारों ने आरोप लगाए कि प्राधिकारियों ने शाम में उन्हें उन जगहों पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं खोलने को कहा है, जहां कर्फ्यू लागू हैं। 

लालचौक के दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले उन लोगों ने जब शाम में दुकानें खोलीं तब पत्थर फेंक रहे एक सरकारी एजेंट को पकड़ा। रीगल लेन के निकट एक मिठाई की दुकान के एक विक्रेता अली मोहम्मद ने कहा, "अलगाववादियों के विरोध कार्यक्रमों और बंद में ढील का उल्लंघन करने के लिए उस आदमी की पिटाई की गई।"मोहम्मद ने आईएएनएस से कहा, "उसे पुलिस को इसलिए नहीं सौंपा गया, क्योंकि वह उन्हीं (पुलिस) का आदमी था।"स्वतंत्ररूप से एजेंट की पहचान प्रमाणित नहीं की जा सकी और पुलिस ने घटना से अपना कोई संबंध होने से इनकार कर दिया था।इस लड़ाई में आम कश्मीरी सशंकित हैं। विडम्बना है कि उन्हें अपने दैनिक सामान खरीदने की छूट केवल शाम में मिलती है। लेकिन अपरिहार्य खतरा का डर बना रहता है।गत छह से अधिक सप्ताहों से जम्मू-श्रीनगर -लेह सामरिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी रात में ही यातायात चालू रहती है, क्योंकि दिन में प्रदर्शनकारी सभी सड़कों पर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं और यात्रियों को घायल कर देते हैं। जमीनी स्थिति पर नियंत्रण खोने के बाद ऐसा लगता है कि सरकार अब अपना फरमान लागू करने का फैसला करने वाली है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती अपनी शर्तो पर घाटी में समान्य स्थिति बहाल करना है।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD