Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चौहान 2 केंद्रीय मंत्रियों का पर्दाफाश करना चाहता था : संजय सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Aug 2016

Last updated on: Aug 18, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री वी.के.सिंह की पत्नी को ब्लैकमेल करने के आरोपी प्रदीप चौहान ने रविवार को उनसे मुलाकात की और दावा किया कि उसके पास दो केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के सबूत हैं। आप नेता ने कहा कि लेकिन ऑडियो व वीडियो सबूत देखने के बाद उसमें कुछ ठोस नहीं मिला।संजय सिंह ने आईएएनएस से कहा कि चौहान पंजाब विधानसभा चुनाव में आप का टिकट चाहता था।उन्होंने कहा, "वह (प्रदीप चौहान) रविवार को मेरे कार्यालय में आया था। उसने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री वी.के.सिंह का भतीजा है और चुनाव के दौरान साहिबाबाद में उनके लिए काम कर चुका है।

"सिंह ने कहा, "उसने कहा कि उसके पास दो केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ कई लोगों की हत्या की साजिश रचने के ऑडियो व वीडियो सबूत हैं।"आप नेता ने कहा, "जब मैंने उससे ऑडियो व वीडियो सबूत मांगे तो उसमें कुछ भी ठोस नहीं मिला।"चौहान के दावे के बाद संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री के एक निकट रिश्तेदार से इस बात की जानकारी ली कि क्या सचमुच में वह मंत्री का भतीजा है। उन्होंने कहा, "रिश्तेदार ने कहा कि चौहान उनका भतीजा नहीं है।"आप नेता ने कहा कि चौहान मंत्री का पर्दाफाश करने के लिए उनसे सहयोग मांग रहा था और साथ ही उसने पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट भी मांगा। सिंह ने कहा कि उन्होंने चौहान से कहा कि टिकट पार्टी के स्वयंसेवकों को मिलेगा उसे नहीं।

इसके बाद संजय सिंह ने चौहान को कार्यालय से निकल जाने के लिए कहा।उल्लेखनीय है कि वी.के.सिंह की पत्नी भारती सिंह ने मंगलवार को तुगलक रोड पुलिस थाने में चौहान के खिलाफ कथित तौर पर उन्हें ब्लैकमेल करने और दो करोड़ रुपये की मांगने की शिकायत की थी।पुलिस को की गई अपनी शिकायत में भारती सिंह ने कहा, "आरोपी ने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए कहा है कि अगर वह उसे दो करोड़ रुपये देने में नाकाम रही, तो वह कुछ छेड़छाड़ किए गए ऑडियो व वीडियो क्लिप्स को सार्वजनिक कर देगा।"भारती ने आरोप लगाया कि उसने उनके पति की प्रतिष्ठा को धूल में मिलाने की धमकी दी। उन्होंने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है।

 

Tags: Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD