Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आगामी चुनावों में अकाली-भाजपा गठजोड़ की एक तरफा जीत होगी-प्रकाश सिंह बादल

पंजाब विरोधी कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को लोग सबक सिखाएंगे , मुख्यमंत्री द्वारा खन्ना विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिओ (खन्ना) , 17 Aug 2016

Last updated on: Aug 17, 2016, 00:00 IST

आगामी विधान सभा चुनावों में अकाली-भाजपा गठजोड़ की बिना मुकाबला जीत होने का दावा करते पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इन चुनावों में राज्य के लोग कांग्रेस और नई पैदा हुई आम आदमी पार्टी को धूल चटा देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पंजाब  विरोधी पहुंच का लोगों को पहले ही अनुभव हो चुका है और अब दरियाई पानियों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विरूद्ध भुगतने से इस पार्टी का वास्तविक चेहरा भी बेनकाब हो गया है।आज खन्ना विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शनों के दूसरे दिन पत्रकारों द्वारा आगामी चुनावों में शिरोमणि अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के गठजोड़ का मु य मुकाबला किस पार्टी से होने संबंधी पूछे एक प्रश्र के उत्तर में स.बादल ने कहा कि  उनकी गठजोड़ का किसी भी पार्टी से कोई मुकाबला नहीं है और इसे एक तरफा ही जीत हासिल होगी क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के हितों के साथ धोखा करके पहले ही सबके सामने आ चुके हैं और लोगों ने इनसे पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है।

आगामी चुनावों में नवयुवकों को टिकटें देने संबंधी पूछे गए प्रश्र के उत्तर में स.बादल ने कहा कि उनकी पार्टी ने अनेकों ही नवयुवकों को आगे  लाया है और आने वाले चुनावों में भी उ मीदवारों की जीत की संभावना के मद्देनज़र ही उ मीदवारों का चयन किया जाएगा।कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता में आने के बाद किसानों के कजऱ्े माफ करने संबंधी किए गए एलान बारे पूछे गए प्रश्र के संबंध में स.बादल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 50 वर्ष से अधिक के कार्यकाल दौरान तो किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया जिस कारण अब उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। कांग्रेस के वादों को झूठ का पुलंदा बताते हुए स. बादल ने कहा कि उनकी अगुवाई वाली पिछली सरकार द्वारा किसानों को ट्यूबवैलों के लिए दी गई नि:शुल्क बिजली तो कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सत्ता में आते ही छीन ली थी और ट्यूबवैलों के बिल पुन: लगा दिए थे। किसानों के हितों के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा इस समय किसानों के ट्यूबवैलों के लिए वार्षिक 5000 करोड़ की सब्सिडी दी जा रही है। अब सरकार ने किसानेां के लिए बिना ब्याज से 50,000/- रूपए के क़र्ज़ मुहैया करवाने के अलावा 50,000/रूपए तक के मुफत उपचार की व्यवस्था की गई है। परिवार के मुखिया की हादसे में मौत हो जाने या पूरी तरह नकारा हो जाने के लिए भी पांच लाख के बीमे की व्यवस्था की है।

इससे पूर्व विभिन्न गांवों में लोगों को स बोधन करते हुए स.बादल ने लोगों को सियासी फैसला सोच-समझ कर लेने की अपील की। मुश्किल समय में अज़माई हुई पार्टी का ही चुनावों दौरान साथ देने की अपील करते हुए स.बादल ने कहा कि सियासी तौर पर लिया गया गलत फैसला सब कुछ ही तहस-नहस कर देता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धार्मिक, सियासी व आर्थिक तौर पर राज्य की भारी नुकसान किया है। पहले इसने श्री हरिमंदिर साहिब पर फौजी हमला करके इसने सिखों की मानसिकता को झंझोड़ा व फिर दिल्ली में हज़ारों ही बेगुनाह सिखों के कत्ल करवाए। इसने तो अकाली दल के श्रेष्ठ नेता संत हरचंद सिंह की पीठ में छुरा मारा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले राजीव-लोगोंवाल समझौता करवाया और फिर इसकी एक भी मद को लागू नहीं किया। अब तक कांग्रेस चंडीगढ़ और पंजाबी बोलते क्षेत्र पंजाब को देने से टाल-मटोल करती आ रही है। आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले करते हुए स.बादल ने कहा कि इस द्वारा समाज में दरार डालने का लगातार प्रयत्न किया जा रहा है पर राज्य के लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने अकाली-भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्राप्तियों को भी गिनवाया।

संगत दर्शन की महत्ता का जिक्र करते हुए स.बादल ने कहा कि उनका उद्धेश्य समय व ऊर्जा की बचत करने के अलावा विकास कार्यों में लोगों की भागीदारी को यकीनी बनाना भी है। उन्होंने कहा कि देश में संगत दर्शन करने की प्रक्रिया केवल पंजाब में ही है और यह भी केवल तभी होते हैं जब राज्य के लोगों द्वारा उन्हें सेवा का मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक लोकतंत्र देश में लोगों के विकास कार्यों में भागीदारी को यकीनी बनाने के लिए इससे बढिय़ा ओर कोई ढंग नहीं हो सकता क्योंकि संगत दर्शन दौरान लोगों की आवश्यकताओं अनुसार ही समस्याओं के निपटारे उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाता है और इसके अलावा अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने आज अलीपुर, रोह, हरिओ कालां, खटड़ा व माजरी में संगत दर्शन करके दो दर्जन से अधिक पंचायतों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें विकास कार्यों के लिए चैक दिए गए। इस अवसर पर अन्य के अलावा मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिच डा.एस करूणा राजू, क्षेत्र के सीनियर अकाली नेता स.रणजीत सिंह तलवंडी, डी आई जी श्री एस के कालीया, लुधियाना के उपायुक्त्त श्री रवि भगत, खन्ना के एस एस पी स. सतिन्द्र सिंह, सीनियर अकाली नेता स. इकबाल सिंह चन्नी, स.इन्द्रपाल सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD