Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कश्मीर में कर्फ्यू, प्रतिबंध जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Aug 2016

Last updated on: Aug 14, 2016, 00:00 IST

कश्मीर में प्रशासन ने अलगाववादियों द्वारा पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कर्फ्यू और प्रतिबंध लगा दिया है। अलगाववादियों ने 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से विशेष प्रार्थनाएं करने को कहा है। प्रशासन ने यहां तैनात सभी सुरक्षाबलों को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी कोई पाकिस्तानी ध्वज लहराया नहीं जाएगा।कश्मीर में 1990 के दशक की शुरुआत से अलगाववाद हिंसा के मद्देनजर अलगाववादी पाकिस्तानी ध्वज लहराते हैं और परेड का आयोजन करते हैं।

घाटी में शनिवार शाम से ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं नौ जुलाई को ही बाधित कर दी गई थी और इसे अभी तक बहाल नहीं किया गया है।पुलिस का कहना है कि सभी जिला मुख्यालयों में कर्फ्यू और प्रतिबंध जारी रहेगा।सभी वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं को हिरासत में रखा गया है।गौरतलब है कि घाटी में जारी हिंसा की वजह से अब तक 57 लोगों की मौत हो गई है जिसमें 55 नागरिक और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD