सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज के आर्शीवाद से संत निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन फेज-6 मोहाली में 14 अगस्त को रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर सुबह 7:30 बजे से दोपहर तक चलेगा।इस रक्तदान शिविर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सेवादल व निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा मोहाली में डा. बी. एस. चीमा जी चण्डीगढ के जोनल इंचार्ज व मोहाली ब्रांच के संयोजक और डा. के.. ए. गर्ग जी सेवादल संचालक की अध्यक्षता में एक जागरूकता रैली निकाली गई, इस रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने रक्तदान के प्रति जागरूक करने वाले स्लोगन के बैनर पकड़े हुए थे।इस अवसर पर डा. बी. एस. चीमा जी ने कहा कि रक्तदान शिविर को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है,जोकि केवल सतगुरु की कृपा से ही हो सकता है। रक्तदान शिविरों की लड़ी हर वर्ष 24 अप्रैल से शुरू होती है और पुरे वर्ष भर चलती है। संत निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन द्वारा र≠त शिविर भारत देश में ही नहीं बल्कि दूर देशों में भी लगाए जाते है।