Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पंजाब राज्य एससी कमीशन द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय सरकार को निर्देश जारी करने के आदेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ (पंजाब) , 09 Aug 2016

Last updated on: Aug 09, 2016, 00:00 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय सरकार को आदेश जारी किये है कि कमीशनर नगर निगम, होशियारपुर को आवश्यक निर्देश जारी करे कि कमीशन द्वारा मांगी गई श्री गुरू रविदास सभा, साऊथ खुरद समीप रेलवे स्टेशन होशियारपुर द्वारा गंदे नाले संबधी शिकायत संबधी रिपोर्ट कमीशनर नगर निगम होशियारपुर द्वारा आगागी सुनवाई पर स्वयं पेश की जाए।इस सबधी जानकारी देते हुये पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री राजेश बाघा ने बताया कि दिनांक 25 अगस्त 2015 को श्री गुरू रविदास सभा होशियारपुर द्वारा एक शिकायत की सुनवाई के संबध में राजिन्द्र पाल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर निगम होशियारपुर हाजिर हुये थे और उनको निर्देश दिये गये थे कि संबधित एरिया के मामले के संबध में सुनवाई की आगामी तिथि 17 नवंबर 2015 को रिपोर्ट पेश की जाए। 

पंरतु निर्धारित तिथि पर नगर निगम का कोई भी प्रतिनिधि हाजिर नही हुआ और ना ही कोई रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसके पश्चात शिकायत की तिथि 22 दिसंबर 2015, 18 फरवरी 2016, 26 अप्रेल 2016 और 31 मई 2016 निश्चित की गई। पंरतु इन निश्चित तिथियों को नगर निगम होशियारपुर का कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित हुआऔर ना ही कोई रिपोर्ट प्राप्त हुई जिस कारण शिकायत का निपटारा नही हो सका।उन्होने आगे बताया कि दिनांक 2 अगस्त 2016 को निश्चित सुनवाई की तिथि पर उपस्थित ना होने के कारण कमीशन ने रिपोर्ट ना दायर करने को गंभीरता से लिया और पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कमीशनर ,नगर निगम होशियारपुर को अगली सुनवाई पर स्वयं पेश करने के लिए कहा पंरतु कमीशनर , नगर निगम निर्धारित तिथि पर उपस्थित नही हुये इसके पश्चात पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय सरकार को निर्देश जारी किये है कि कमीशनर नगर निगम होशियारपुर को आवश्यक निर्देश जारी करे कि कमीशन द्वारा मांगी गई रिपोर्ट, शिकायत की अगली सुनवाई की तिथि पर स्वंय कमीशनर, नगर निगम, होशियारपुर द्वारा पेश की जाए।

 

Tags: Rajesh Bagha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD