Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गऊरक्षा के नाम पर कानून हाथ में लेने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही -प्रकाश सिंह बादल

विधान सभा हलका होशियारपुर में मुख्यमंत्री ने किया संगत दर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Aug 2016

Last updated on: Aug 09, 2016, 00:00 IST

गऊरक्षा के नाम पर डेयरी व्यवसाय से जुड़े किसानों को बिना वजह परेशान करने के लिए रोकने संबंधी पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि गऊ रक्षा की आड़ में कानून को अपने हाथों में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।होशियारपुर विधान सभा हलके में संगत दर्शन प्रौग्राम दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए स. बादल ने कहा कि डेयरी फारमिंग एक सहायत धंधा है जो कि किसानों की आमदन को बढ़ाने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि दुधारु पशुओं को पालने व व्यापार करने जैसी खेती सहायक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम को सही दस्तावेज अनुसार सही ढंग से पशु पालन का धंधा करना चाहिए।एक अन्य सवाल के जवाब में आर.एसएस ब्रिगेडियर (रिटा.) जगदीश  गगनेजा पर हुए हमले संबंधी उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य में अमन कानून की आम  समस्या नहीं है। पुलिस फोर्स की ओर से इस संबंधी बारीकी से जांच की जा रही है तथा हमले के पीछे छिपी ताकतों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। स. बादल ने कहा कि यह बहुत गहरी साजिश है तथा जांच चल रही होने से अभी तक कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सही समय आने शिरोमणि अकाली दल अपने उम्मीदवारों की घोष्णा करेगा । उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उम्मीदवारों की जल्दी तथा देरी से घोष्णा करना किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए लाभदायक नहीं होता, इस लिए शिरोमणि अकाली दल की ओर से सही समय आने पर अपने उम्मीदवारों की घोष्णा की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की भलाई के लिए कई तरह की भलाई  स्कीमों को शुरु किया है। उन्होंने कहा कि वह समय समय पर इन स्कीमों का जायजा लेते रहते है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इन का लाभ पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से शुरु की गई भलाई स्कीमों से राज्य के निवासी बेहद संतुष्ट है। इस से पहले उन्होंने गांव खड़कां, नारा तथा चौहाल में संगत दर्शन दौरान अपने संबोधन में संगत दर्शन प्रोग्राम की महत्वतता संबंधी बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हर बार संगत दर्शन प्रौग्राम को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य राज्य का मुख्यमंत्री संगत दर्शन द्वारा लोगों के घरों तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को हल नहीं करता । उन्होंने कहा कि संगत दर्शन प्रौग्राम से लोगों की समस्याओं का हाथो हाथ हल हो जाता है तथा सरकारी अधिकारियों की कार्यगुजारी जांचने का मौका मिल जाता है। पिछले दिनों में माता चिंतपूर्णी रोड़ पर हुए सड़क हादसे में मारे गए व्यक्तियों पर गहरा दुख जताते हुए स. बादल ने कहा कि इस हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के वारिसों को एक्सग्रेशिया की राशि एक लाख की  बजाए दो लाख रुपये दी जाएगी। उन्होंने मृतकों के परिवारों से दुख व्यक्त करते हुए अकाल पुरख के चरणों में अरदास की कि वे बिछड़ी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। इस मौके पर मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, मुख्यमंत्री के संयुक्त विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित, डीसी आनंदिता मित्रा, एसएसपी केएस चाहल तथा जिला शहरी प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा सहित भारी संख्या में हलका निवासी मौजूद थे। 

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD