Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज के संघर्ष की सराहना की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किंग्सटन (जमैका) , 04 Aug 2016

Last updated on: Aug 04, 2016, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने सबीना पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज द्वारा किए गए संघर्ष की सराहना की है। वेस्टइंडीज ने अपने संघर्षपूर्ण खेल से भारत के दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के सपने को साकार नहीं होने दिया और मैच ड्रॉ करा लिया। मेजबान टीम के लिए हरफनमौला खिलाड़ी रास्टन चेस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले गेंद से पांच विकेट अपने नाम किए, इसके बाद 269 गेंदों में नाबाद 137 रनों की पारी खेल मैच ड्रॉ करा दिया। 48 रनों पर चार विकेट गंवा देने के बाद मेजबान टीम ने चेस के अलावा जर्मेने ब्लैकवुड (62), शॉन डॉवरिच (74) और कप्तान जेसन होल्डर (नाबाद 64) के दम पर वापसी करते हुए भारत को लगातार दूसरी जीत से महरूम रखा।कुंबले ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जाहिर सी बात है हम मैच जीतना चाहते थे। हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जिस तरह बल्लेबाजी की उसके लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए।"कुंबले ने कहा, 'बारिश के कारण चौथे दिन जो समय का नुकसान हुआ वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था, क्योंकि हम अच्छी स्थिति में थे। 

परिस्थति ऐसी थी कि अगर हम कल गेंदबाजी करते तो नतीजा अलग हो सकता था। इस टेस्ट मैच में 100 से ज्यादा ओवरों का नुकसान हुआ।"उन्होंने कहा, "यह सभी बातें मायने रखती हैं। आखिर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसके लिए उन्हें श्रेय जाता है।"कुंबले से जब पूछा गया कि क्या भारत को बारिश को ध्यान में रखते हुए अपनी पारी पहले घोषित करनी चाहिए थी। इसके जवाब में कुंबले ने कहा कि महत्वपूर्ण फैसले मौसम की भविष्यवाणी को देखकर नहीं लिए जाते। कुंबले ने कहा, "आप मौसम पर निर्भर नहीं रह सकते और उस पर निर्भर हो कर फैसले नहीं ले सकते। अगर आप मौसम की भविष्यवाणी को देखें तो उसके हिसाब से तीसरे दिन पूरे समय बारिश् होनी थी। चौथे दिन भी यही होना था। इसलिए आप मौसम की भविष्वाणी पर निर्भर नही रह सकते और न ही उसको देखकर महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हो।"

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD