Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुड़गांव में जलजमाव के कारणों को दूर करेगी सरकार : मनोहर लाल खट्टर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jul 2016

Last updated on: Jul 30, 2016, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों को गुड़गांव में बारिश और जलजमाव के कारण लगे भीषण जाम से निपटने का निर्देश दे दिया गया है तथा निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कमी जिसके कारण जल-बहाव बाधित हुआ, के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा कि गुड़गांव के बादशाहपुर नाले की जलधारण क्षमता पिछले कुछ वर्षो में घटी है।खट्टर ने कहा, "निर्माण कार्य में कहीं न कहीं कुछ कमी रह गई। हम पता लगाएंगे कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है और कमियों को दूर करेंगे।"उन्होंने कहा कि गुड़गांव में विभिन्न विभागों को भारी बारिश के कारण जलजमाव से निपटने के लिए सतर्क कर दिया गया है और आगे ऐसी स्थिति पैदा होती है तो उसकी तैयारी होनी चाहिए।

बीते दो दिनों से भारी बारिश के बाद हुए जलजमाव और लगे भीषण यातायात जाम के कारण खट्टर सरकार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के निशाने पर बनी हुई है। जलजमाव के कारण गुड़गांव के हाईटेक इलाकों में गुरुवार की शाम से शुक्रवार की शाम तक जाम लगा रहा।दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-8) पर जयपुर को जा रहे वाहन राजीव चौक और हीरो होंडा चौक के बीच घंटों फंसे रहे।शुक्रवार को भी हीरो होंडा चौक पर चार फिट पानी जमा रहा।

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD