Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

समूह पंजाबियों को पंजाबी राज्य की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर समागम में शामिल किया जाएगा: सुखदेव सिंह ढींडसा

बच्चों को पंजाब के समृद्ध विरासत, मातृ भाषा, साहित्य, सांस्कृतिक व पंजाबियों के योगदान संबंधी अवगत करवाया जाएगा: डा. दलजीत सिंह चीमा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jul 2016

Last updated on: Jul 29, 2016, 00:00 IST

पंजाबी राज्य की 50वीं वर्षगांठ को बड़े स्तर पर मनाने के लिए कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करने के लिए आज यहां पंजाब भवन में समागमों संबंधी बनाई विभिन्न कमेटियां की बैठक हुई। राज्य सभा सदस्य स.सुखदेव सिंह ढींडसा व शिक्षामंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा की अगुवाई तहत समूह कमेटियों की हुई सांझी इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक उपरांत प्रैस के नाम जारी बयान में राज्य सभा सदस्य स. ढींडसा ने कहा कि पहली नवम्बर, 2016 को पंजाबी राज्य को बने 50 वर्ष पूरे होने वाले हैं जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा इन समागमों को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा जिसमें समूह पंजाबियों की भागीदारी यकीनी बनाने के लिए कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाबी राज्य के निर्माण के लिए पंजाबियों ने अनथक प्रयास करते हुए बड़ी कुर्बानियां दीं। उन्होंने कहा कि पहली नवम्बरको राज्य स्तरीय समागम करवाया जाएगा जबकि इससे पहले सितम्बर व अक्तूबर माह  प्रत्येक शहर, कस्बे व गांव में समागम करवाकर समूह पंजाबियों को इन समागमों के साथ जोड़ा जाएगा। स.ढींडसा ने कहा कि देश समेत विदेशों में बैठे पंजाबी जिन्होंने पंजाबी राज्य की मांग के लिए चले संघर्ष में योगद ान डाला है, को विशेष न्यौता देकर समागमों  दौरान सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि इन समागमों द्वारा पंजाब के बच्चों व नवयुवकों को पंजाब क ी समृद्ध विरासत, मातृ भाषा, साहित्य, सांस्कृ ति के साथ जोड़ा जाएगा और इन्हें पंजाबियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त जीत संबंधी अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन समागमों दौरान प्रत्येक विभाग द्वारा अपने से संबंधित क्षेत्रों में समागम करवाएं जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा सितम्बर के मध्य से अक्तूबर के मध्य तक समागम तैयार किए गए हैं जिसके तहत प्रत्येक जिले में एक समागम होगा। विरासती खेलों, भाषण मुकाबले, लोक-नाच, लोक साज़, सुंदर लिखाई, पहरावा प्रदर्शनी, विरासती मेले, क्विज़, सैमीनार आदि करवाए जाने वाले समागमों का विषय पंजाबी राज्य होगा। पंजाबियों की विभिन्न क्षेत्र में प्राप्तियां और आधुनिक पंजाब संबंधी एक किताब भी प्रकाशितकी जाएगी। 

विश्वविद्यालयों, कालेजों और पंजाबी राज्य संबंधी सैमीनार भी करवाए जाएगे।बैठक दौरान खेलों व युवक मामले, उच्च शिक्षा व भाषाएंर ग्रामीण विकास व पंचायतें, स्त्री व बाल विकास, प्रवासी भारतीय मामले, पर्यटन व सांस्कृतिक मामले,  शिक्षा विभाग को अपने क्षेत्रो से संबंधित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा गया जिसे अंतिम रूप देने के लिए  आगामी बैठक 16 अगस्त को बुलाई गई है। प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर महीना भर राज्य के भीतर पंजाबी राज्य को समर्पित समागम करवाए गा।बैठक दौरान श्री संजय कुमार, प्रमुख सचिव, प्रवासी भारतीय मामले, श्री राहुल तिवाड़ी, सचिव, सूचना व लोक संपर्क विभाग, श्री वी पी सिंह, सचिव, क्रीडा व युवा मामले, श्री प्रदीप अग्रवाल, डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा, श्रीमती रूपांजलि कार्तिक, अतिरिक्त सचिव, शिकायत निवारण, श्री बलबीर सिंह ढोल, डी पी आई (सैकंडरी शिक्षा) श्री पूरन चंद, डिप्टी डायरेक्टर, ग्रामीण विकास व पंचायतें, साधना सागर, संयुक्त निदेशक, डी पाी आई, कालेज, श्री एम एस कंग, प्रोग्राम मैनेजर, सामाजिक सुरक्षा व स्त्री तथा बाल विकास, श्री के एल मल्होत्रा, एफ सी एस, पर्यटन व सांस्कृतिक मामले, श्री मेवा सिंह, डिप्टी डायरेक्टर (फिजीकल एजुकेशन), डा. गिन्नी दुग्गल, डिप्टी डायरेक्टर, एस सी ई आर टी भी उपस्थित हुए।

 

Tags: Sukhdev Singh Dhindsa , Dr Daljit Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD