Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

दयाशंकर भाजपा नेता होने के कारण नहीं हो रहे गिरफ्तार : राबड़ी देवी

राबड़ी देवी
राबड़ी देवी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 27 Jul 2016

Last updated on: Jul 27, 2016, 00:00 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पाणी करने वाले उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रहे दयाशंकर सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी दयाशंकर बेफिक्र होकर भाजपा शासित झारखंड में घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा।राबड़ी देवी ने बुधवार को संवाददाताओं द्वारा दयाशंकर को देवघर में देखे जाने के प्रश्न पर कहा, "मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला भाजपा शासित राज्य में घूम रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देख रहे हैं, उनको शर्म आनी चाहिए।"पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोगों के लिए यह अपनी पार्टी की बात है, इस कारण दयाशंकर को छोड़ा जा रहा है।

गौरतलब है कि बुधवार को पटना से प्रकाशित कुछ समाचार पत्रों में दयाशंकर के देवघर में देखे जाने संबंधित खबरें प्रकाशित हुई हैं।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दयाशंकर सिंह ने मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस मामले में लखनऊ में दयाशंकर के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।उत्तर प्रदेश विधानसभा में राजद के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद उत्तर प्रदेश में कभी चुनाव नहीं लड़ी है और इस बार भी नहीं लड़ेगी। राबड़ी देवी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में तथाकथित गोरक्षकों द्वारा दो मुस्लिम महिलाओं की पिटाई करने पर कहा कि भाजपा, बजरंगदल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सब एक ही है। इनका काम हिंदुओं और मुस्लिमों को लड़ाना है।

 

Tags: RABRI DEVI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD