Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'दिल्ली पुलिस आप नेताओं को झूठे मामले में फंसा रही है'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2016

Last updated on: Jul 23, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इशारे पर पार्टी के विधायकों को झूठे मामले में फंसा रही है। आप विधायक अमानतुल्ला खान के मामले का जिक्र करते हुए पार्टी के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिला को दुष्कर्म और हत्या की धमकी की शिकायत दर्ज करने की सलाह दी थी। खान के खिलाफ हाल ही में एक महिला को धमकी देने के लिए मामला दर्ज किया गया था।पांडे ने कहा, "हमने आज (शनिवार) जो वीडियो जारी किया है, उससे यह साफ है कि मोदी सरकार ने आप नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए हैं। 

हमने पहले भी कई बार यह मुद्दा उठाया है।"वीडियो में महिला थाना प्रभारी से कथित तौर पर कहती दिखाई दे रही थी कि एक व्यक्ति ने उसे खान के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धमकी की शिकायत दर्ज कराने को कहा था।वीडियो में महिला कहती दिखाई दे रही थी, "उसने मुझसे अपना मामला मजबूत बनाने के लिए दुष्कर्म और हत्या की धमकी की शिकायत दर्ज कराने को कहा था। उसने मुझे शिकायत लेकर पुलिस आयुक्त के पास जाने को भी कहा था।"वीडियो किसने रिकॉर्ड किया, इस सवाल पर खान ने कहा, "मैं नहीं जानता कि यह वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है। किसी ने इसे मेरे कार्यालय में पहुंचाया था। मुझे लगता है कि उस महिला को ज्यादा पता होगा कि वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है।"

उन्होंने मोदी सरकार पर आप नेताओं को फंसाने के लिए बच्चों जैसी और कायराना हरकतें करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, "मोदीजी को ऐसी बच्चों जैसी और कायराना हरकतों में शामिल होना छोड़ देना चाहिए। जनता ने हमें उनके कल्याण के लिए चुना है। हम यहां समाज की सेवा करने आए हैं, ऐसी राजनीति में शामिल होने नहीं।"यह मामला तब प्रकाश में आया था, जब एक 35 वर्षीय महिला ने खान के खिलाफ अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया था।कथित घटना 10 जुलाई की है, जब शिकायतकर्ता आप विधायक से अपने इलाके में खराब बिजली आपूर्ति की शिकायत के बारे में फोन पर बात करने के बाद दक्षिणी दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में स्थित उनके आवास पर गई थी।हालांकि खान ने कहा कि 10 जुलाई को वह दिल्ली में नहीं थे।

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD