Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चुनावों के लिये कार्यकर्ता कमर कस लें : रमेश धवाला

रमेश धवाला
रमेश धवाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (मोनिका शर्मा)

ज्वालामुखी , 17 Jul 2016

Last updated on: Jul 17, 2016, 00:00 IST

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनावों के लिये कमर कस लेने का आह्वान करते हुये कार्यकर्ताओं से एकजुट होने को कहा। धवाला ने कहा कि प्रदेश में किसी भी समय चुनाव हो सकते हैं। धवाला यहां ज्वालामुखी भाजपा की दो दिवसीय आवासीय बैठक के समापन अवसर पर  बोल रहे थे। बैठक का शुभारंभ कांगडा - चम्वा संसदीय क्षेत्र के संगठनमन्त्री डा. संजय ठाकुर ने किया। धवाला ने कहा कि प्रदेश में लोगों का मौजूदा सरकार से मोहभंग हो चुका है। व आने वाला समय भाजपा का ही है।  उन्होंने आरोप लगाया कि ज्वालामुखी व देहरा में आज कई सरकारी अधिकारी महज सत्तारूढ़ दल के नेताओं की चाटुकारिता में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है । जनता तपती गर्मी में अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर लाईनों में लगकर साहब की प्रतीक्षा कर रही है और साहब राजनेताओं के दरबारों की शोभा बढ़ा रहे है। 

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे जनता की सेवा के लिये प्रतिबद्व है उनको किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिये। सरकारें आते जाती रहती है वे अपने कर्तव्यों का इमानदारी व निप्पक्षता से पालन करें।उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी की सडक़ों की हालत बद से बदतर हो गयी है । सडक़ों में खडढ़े दिखायी दे रहे है। सडक़ों ने नालों का रूप धारण कर लिया है। स्कूलों में अध्यापक नहीं है छात्रों की शिक्षा का बुरा हाल है। गाहलियां से बल्ला सडक़ पहले ही दो किलो मीटर पक्की थी उसका शिलान्यास कर दिया गया है। उसको केवल मात्र रिपेयर की आवश्यकता थी। बिना बजट के शिलान्यास व घोषणाएं की जा रही है। शिलान्यास के काले पत्थर हर तरफ नजर आने लगे है परंतु विकास का एक भी पत्थर कहीं नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जो शिलान्यास हुये थे उनके टैंडर आज दिन तक नहीं लगाये जा सके तो इन शिलान्यासों के टैंडर न जाने कौन सी सरकार लगायेगी। सुधंगल पुल को बने आठ साल हो गये है परंतु उसका भी उदघाटन अभी हाल में किया गया है लगता है कि कांग्रेसियों को शिलान्यास व उदघाटन करने का बढ़ा चाव है । संगठनमन्त्री डा. संजय ठाकुर ने संगठन की एकता का पाठ पढ़ाया।

 

Tags: RAMESH DHAWALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD