Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बराक ओबामा, दलाईलामा की बातचीत में उठा तिब्बत का मुद्दा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) , 06 Jul 2016

Last updated on: Jul 06, 2016, 00:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और दलाईलामा की मुलाकात के दौरान तिब्बत की स्थिति और तिब्बती पठारी क्षेत्र में खराब होते पर्यावरण की वजह से पैदा होने वाले हालात ऐसे मुद्दे थे, जिन पर बातचीत हुई। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की 81वीं जयंती पर तिब्बती मंत्रिमंडल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ओबामा ने दलाईलामा से ह्वाइट हाउस में 15 जून को मुलाकात के दौरान तिब्बत में तिब्बतवासियों की खराब राजनीतिक हालात और इस पठार पर पर्यावरण की स्थिति खराब होने के संबंध में चर्चा हुई। बयान के मुताबिक, ओबामा ने तनाव कम करने और मतभेदों का समाधान के लिए दलाईलामा और उनके प्रतिनिधियों की चीनी प्रशासन के बीच सार्थक एवं सीधी बातचीत के लिए प्रोत्साहित किया। 

ओबामा ने जलवायु परिवर्तन पर दलाईलामा के नेतृत्व का स्वागत किया और ग्लोबल वार्मिक रोकने को जागरूकता बढ़ाने के लिए उनके प्रयासों को समर्थन जताया। इनमें हिमालय के हिमनदों की रक्षा और तिब्बत के पठार पर पर्यावरण शामिल हैं। तिब्बत के विशिष्ठ धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भाषाई परंपराओं के संरक्षण के लिए अपना पूरा समर्थन देते हुए तिब्बती मंत्रिमंडल या काशाग ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने दलाईलामा की शांति एवं अहिंसा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।धर्मशाला मुख्यालय वाली तिब्बती मंत्रिमंडल ने कहा, "हम अब भी पूरी तरह मध्यमार्गी नीति के प्रति प्रतिबद्ध हैं और हमलोग ठोस उपाय करेंगे कि निकट भविष्य में चीन के साथ बातचीत हो।" 

पिछले कुछ दशकों में दलाईलामा ने 67 देशों का दौरा किया है। वह 100 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं। दलाईलामा विश्व शांति एवं सद्भावना का प्रचार करते हैं। इस बीच बुधवार को दलाईलामा के जन्मदिन पर उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन के लिए सुबह में प्रार्थना की गई।भारत करीब एक लाख तिब्बतियों का घर है। तिब्बत पर चीन के शासन के खिलाफ वर्ष 1959 नाकाम विद्रोह के बाद दलाईलामा तिब्बत छोड़ भारत आ गए थे। यहां धर्मशाला में उनकी निर्वासित तिब्बती सरकार है लेकिन इस सरकार को आज तक किसी देश ने मान्यता नहीं दी। 

 

Tags: Dalai Lama , Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD