Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शिरोमणि अकाली दल द्वारा अशीष खेतान की तरफ से मांगी माफी रद्द

अरविंद केजरीवाल मांगे सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बदले माफी और खेतान खिलाफ करे कठोर कार्रवाई-सुखदेव सिंह ढींडसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jul 2016

Last updated on: Jul 06, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के नेता अशीष खेतान द्वारा सिखों से मांगी गई माफी को आरंभ से रद्द करते हुये शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि खेतान द्वारा पार्टी के यूथ घोषणा पत्र की तुलना श्री गुरू ग्रंथ साहिब के साथ करके सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ श्री गुरू ग्रंथ साहिब का घोर निरादर किया गया है जिसके लिये आप के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को स्वयं सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए।आज यहां जारी एक बयान में शिरोमणि अकाली दल के महासचिव और संसद सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पवित्र धरती श्री अमृतसर साहिब में रखे गये पार्टी समागम के दौरान अरविंद के जरीवाल की उपस्थिति में सिख धर्म के हाजिर नाजिर गुरू श्री गुरू ग्रंथ साहिब के आशीष खेतान द्वारा किये गये निरादर की केजरीवाल द्वारा ना ही समागम के अवसर पर और ना ही समागम के बाद आलोचना की गई जिससे स्पष्ट हो जाता है कि केजरीवाल के मन में सिख धर्म के प्रति कितना सम्मान है। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को संपूर्ण सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए और खेतान विरूद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तो ही सिखों के हृदयों में कुछ ठंडक पहुंचेगी। स. ढींडसा ने कहा कि जहां तक कि अशीष खेतान का संबंध है, उसका दिमागी संतुलन ठीक नही लगता। उन्होंने कहा कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब का जिस ढंग से निरादर किया गया है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी हैरानी वाली बात यह है कि पंजाब के सभी आप वाले नेता बेअदबी के इस गंभीर मुद्दे पर बिल्कुल ही चुप बैठे हुये हैं। उन्होंने कहा कि हाजिर नाजिर गुरू के इस निरादर के बाद कोई सिख या पंजाबी किस प्रकार चुप बैठ सकता है परंतु जिस प्रकार पंजाब के आप नेता मुंह बंद करके बैठ गये हैं। उससे लगता है कि उनकी जमीर मरी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के आप नेता बाहर के राज्यों के अपने आकाओं से भयभीत कुछ नही बोलते। अकाली नेता ने कहा कि यदि अब यह स्थिति है तो कहीं पंजाब आप सत्ता में तो पंजाब के आप नेता केंद्रीय नेताओं विरूद्ध क्या बोलेंगे? उन्होंने कहा कि यह भी पक्का है कि आप की केंद्रीय लीडरशिप द्वारा पंजाब की सब्सिडीयों विशेष तौर पर किसानों को निशुल्क बिजली बंद कर देने की सूरत में भी पंजाब के आप नेताओं ने चूं तक नही करनी। 

उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पंजाबियों को सजग हो जाना चाहिए क्योंकि इससे आम आदमी पार्टी का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी ना तो सिखी का आदर करती है औरना ही सिख भावनाओं की कदर करती है। इसके अतिरिक्त धार्मिक ग्रंथ गीता और पवित्र कुरान के भी आप वालों द्वारा निरादर किये जाने की निंदा करते हुये स. ढींडसा ने मलेरकोटला मामले में आप नेता की, की जा रही जांच पड़ताल करके आम आदमी पार्टी को लंबे हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाईचारक सांझ और शांति स्थापना में मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल एक आदर्श व्यक्ति हैं जिन्होंने हर हाल में राज्य में अमन और सभी भाईचारों में प्रेम बनाकर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब भी जब राज्य का वातावरण खराब करने का प्रयास किये गये तो बादल साहिब ने सभी साजिशें बेनकाब की और किसी को भी गड़बड़ नही फैलाने दिया। अकाली नेता ने कहा कि लोगों को भी स. बादल पर भरोसा है और सब जानते हैं कि उनके संरक्षण में कोई भी पंजाब का वातावरण खराब नही कर सकता। 

 

Tags: Sukhdev Singh Dhindsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD