Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वेस्ट हाईलेंडर द्वारा आयोजित सैमिनार में न्यूजीलेंड व आस्ट्रेलिया के शिक्षाविदों ने छात्रों को दी जानकारी, पढ़ाई के साथ रहने संबंधी दी जानकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 02 Jul 2016

Last updated on: Jul 02, 2016, 00:00 IST

वेस्ट हाईलेंडर द्वारा मोहाली के फेस 7 स्थित कार्यालय में आयोजित सैमिनार में आईसीएल बिजनेस स्कूल, न्यूजीलेंड व साउथ क्रास युनिवर्सिटी, आस्ट्रोलिया के प्रतिनिधियों ने शिरकत करते हुए आस्ट्रेलिया व न्यूजीलेंड में पढ़ाई करने के लिए जाने वाले छात्रों को अहम जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर दोनों देशों के माहिरों ने छात्रों को कोर्सों की जानकारी, डिग्री पूरी होने के बाद उसके लाभ व वहां रहने संबंधी जानकारी दी गई।शिक्षा माहिर नीगल कुमिनिंग ने जानकारी देते हुए बताया कि साउथ क्रास युनिवर्सिटी के आस्ट्रेलिया में मेलबोर्न, सिडनी, गोल्ड कोस्ट, लिसमोर व कोफस हार्बर में कुल 5 कैंपस हैं। 

उन्होंने कहा कि इन कैंपस में बिजनेस, एजुकेशन, इन्वार्यन्मेंट साईंस, इन्फार्मेशन टैक्नोलाजी, टूरिजम व हास्पिटेलिटी जैसे कोर्स शामिल हैं। नीगल ने आगे बताया कि आज आस्ट्रेलिया विश्व स्तर पर शिक्षा हासिल करने के लिए बेहतरीन देश बन चुका है जबकि भारतीय छात्रों के लिए आस्ट्रेलिया पहली पसंद है। इसके अलावा अंग्रेजी बोलने वाले देशों में भी अमेरिका व यूके के बाद तीसरी पसंद है। जिसका कारण डिग्री पूरी होने के बाद सेटल होने के आसान नियम, नौकरी के बेहतरीन अवसर व मजबूत अर्थव्यवस्था है। इसी तरह न्यूजीलेंड भी अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के लिए विदेशियों की पसंदीदा मंजिल बन चुका है। 

उन्होंने कहा कि दोनों देशों की युनिवर्सिटियों में छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षाख्, प्रैक्टिकल जानकारी, रिसर्च व इंटरनशिप के बेहतरीन अवसर प्रदान किए जाते हैं।इस अवसर पर वेस्ट हाईलेंडर के डायरेक्टर गुरविन्द्र सिंह कंग ने छात्रों को आस्ट्रेलिया व न्यूजीलेंड में शिक्षा हासिल करने के लाभ से अवगत करवाया। उन्होंने छात्रों को सही वीजा एडवाईजर से मश्विरा लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गलत तरीके से तैयार की गई फाईल वीजा रिफ्यूज करने के लिए काफी होती है।

 

Tags: West Highlander Immigration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD