Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

सुखबीर सिह बादल द्धारा देश की प्रथम रूरल रेपिड पुलिस रिस्पोंस व्यस्थया की शुरआत

आगामी मास से पुलसिंग एवं जांच होगी अलग अलग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालन्धर , 01 Jul 2016

Last updated on: Jul 01, 2016, 00:00 IST

पंजाब के उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिह बादल द्धारा आज देश मे रूरल रेपिड पुलिस रिसपांस व्यस्थया की शुरआत की गई है जिससे गा्रमीण क्षेत्रो मे किसी भी प्रकार की कानून व्यस्थया की समस्या या जुर्म से निपटने के लिए पुलिस २० मिन्टों के अन्दर पहुचेगी। इस व्यस्थया के अधीन लगभग १३ हजार गांवो के लोगो को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए १०० नंबर पर डायल करना होगा एवं यह व्यस्थया २४ घंटे काम करेगी।  इसके अतिरिकत एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा के अधीन उप मुख्य मंत्री द्धारा पुलिस के काम मे तेजी एवं पारदर्शाता के लिए पुलसिंग एवं जांच के काम को आगामी मास से अलग अलग करने बारे  भी कहा गया है।आज यहां पी ए पी मे ४०० नये मोटर साईकलों एवं २२० न्यू बलौरो गाडियों को रवाना करने के अवसर पर संबोधन करते हुये कहा कि रूरल रेपिड पुलिस रिसर्पोस व्यस्थया से आम गा्रमीण लोगो को उन के घर के नजदीक ही पुलिस सेवा मिलेगी जिससे अमन कानून  बनाये रखने एवं अपराधो को काबू करने मे बडी मदद मिलेगी।

रोजमर्रा के पुलिस के कामों एवं जांच के काम को अलग अलग करने की घोषणा करते हुये उप मुख्य मंत्री ने कहका कि पंजाब पुलिस द्धारा आगामी मास से यह व्यस्थया लागू कर दी जायेगी जिससे थाना स्तर पर कानूनी अधिकारियो,फोरोसिंक लेब माहिरो एवं जांच माहिरो को नियुकत किया जायेगा।पंजाब की पाकिस्तान से लगती ५५३ किलोमीटर लंबी अन्र्तराष्ट्ीय सीमा की सुरक्षा जम्मू कश्मीर से लगती सीमा की तरह करने की मांग करते हुये उप मुख्य मंत्री ने  ककहा कि आतंकवादी एवं नशा तस्करी को रोक ने के लिए सीमाओ की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बी एस एफ को आधुनिक संचार साधनो एवं हथियारो से लैस किया जाना चाहिए।पाकिस्तान से पंजाब द्वारा नशा सप्लाई की कड़ी को तोडऩे के लिए पंजाब पुलिस की पीठ थपथपाते हुये उन्होने कहा कि तस्करों द्वारा देश के अन्य हिस्सों को नशा सप्लाई करने के लिए पंजाब को रास्ते के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था, जिस को पंजाब पुलिस द्वारा लगभग बंद किया गया है।

मीडिया को नशों के मुददे पर सच्चाई सामने लाने की अपील करते हुये स. बादल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा सियासी रोटियां सेकनें के लिए सभी पंजाबी नवयुवकों को नशेड़ी घोषित बदनाम किया गया है। उन्होने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा भर्ती के लिए लगभग 6 लाख नवयुवकों का डोप टैस्ट किया जाएगा जिस के लिए मीडिया कर्मी भर्ती के दौरान पहुंचे  कर सच्चाई का पता लगा सकते हैं।उन्होने कहा कि नशों सबंधी किये जा रहे कुप्रचार का उचित उत्तर इस भर्ती प्रक्रिया द्वारा मिल जाएगा। उन्होने कहा कि देश के अन्य राज्यों में पंजाब से नशे का प्रयोग कही अधिक है। पंरतु पंजाब विरोधी पार्टियों द्वारा राज्य को जानबूझ कर बदनाम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हालही में हरियाणा में पुलिस भर्ती के दौरान नशे के कारण जहां तीन नवयुवकों की मृत्यु हो चुकी है वहीं एक हजार के लगभग नवयुवक नशे के कारण अस्पतालों में भर्ती हे।

पंजाब पुलिस में 8000 अन्य जवानों की भर्ती का ऐलान करते हुये स. बादल ने कहा कि आगामी केबिनेट मीटिंग में इस संबधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाएगी। इस के अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'वूमैन आमर्ड स्पैशल एस्कोरट टीमों को आगामी 15 दिनों के दौरान फील्ड में भेजने का ऐलान करते हुये स. बादल ने कहा कि इन टीमों की व्यवस्था विशेषकर शैक्षणिक संस्थानोंं तथा कामकाज वाले स्थानों के समीप की जाएगी।इससे पूर्व संबोधित करते हुये डीजीपी श्री सुरेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि रूरल रैपिड पुसि रिसपोंस व्यवस्था तहत राज्य को 877 बीटों में बांटा गया है और सभी जिलों में पुलिस कंट्रोल रूमों को अति आधुनिक उपकरणों जैसे कि कम्पयूटरकृत डिसपैच साफटवेयर आदि से लैस किया गया है इसके अतिरिक्त फोन काल रिसिव करने ओर विभिंन स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। 

उन्होने बताया कि इस व्यवस्था के लिए 3500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।डीजीपी द्वारा यह भी बताया गया कि पंजाब सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों के वार्षिक मैडीकल सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होगें।इस अवसर पर केबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टींनू, गुरप्रताप सिंह वडाला, केडी भंडारी, अविनाश चंदर, विधायक सरवन सिंह फिल्लौर, सुरेन्द्र सिंह भूलेवाल राठां,जिला योजना केमटी के चेयरमैन गुरचरन सिंह चन्नी,एडीजीपी  दिनकर गुप्ता, उपमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पीएस औजला,उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव मनवेश सिंह सिद्धू, आईजी लोक नाथ आंगारा , डिप्टी कमिशनर केके यादव व पुलिस आयुक्त अर्पित शुक्ला उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD