Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

शांतिपूर्ण अमरनाथ यात्रा सबसे बड़ी चुनौती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 01 Jul 2016

Last updated on: Jul 01, 2016, 00:00 IST

इस साल सुरक्षाकर्मियों पर आतंकवादियों द्वारा किए जा रहे लगातार हमलों को देखते हुए हिमालय की गुफा के लिए होनेवाली सालाना अमरनाथ यात्रा को करवाना मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की जम्मू एवं कश्मीर की सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेजबेहरा शहर के नजदीक तीन जून को आतंकवादियों द्वारा किए गए गुरिल्ला हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान शहीद हो गए थे और 11 अन्य घायल हुए थे। इसी राजमार्ग पर पंपोर शहर के नजदीक 25 जून को किए गए दूसरे हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान शहीद हो गए, जबकि 22 अन्य घायल हो गए।

पंपोर हमले को अंजाम देने वाले दोनों फियादीन (आत्मघाती) आतंकवादी जबावी कार्रवाई में मौके पर ही मारे गए। इससे पहले 23 फरवरी को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के नजदीक पंपोर शहर में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (ईडीआई) पर हुए आतंकवादी हमले में सुरक्षा बलों के चार जवान शहीद हो गए थे, जबकि तीन आतंकवादी भी मारे गए थे।केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में बैठक कर कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत कुमार डोभाल भी शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप से लेकर अमरनाथ यात्रा के समूचे रूट की रेकी कर रखी है। 

इस यात्रा पर जानेवाले श्रद्धालु मुख्य तौर से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का ही प्रयोग करते हैं, हालांकि कुछ वहां हवाई मार्ग से भी जाते हैं। लेकिन श्रद्धालुओं को भी आखिरी खंड की यात्रा इसी राजमार्ग से करनी होती है, चाहे वे दक्षिण कश्मीर के पहलगाम मार्ग से आएं या फिर उत्तरी कश्मीर के बालटाल मार्ग से आएं। कश्मीरी आतंकवादियों के पोस्टर ब्वॉय बुरहाव वानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो में कहा कि आतंकवादी अमरनाथ यात्रा करनेवाले श्रद्धालुओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, क्योंकि यह पूरी तरह से धार्मिक कारणों से हैं। इसी वीडियो में बुरहान ने स्थानीय पुलिसवालों को 'सलाह' दी कि वे अपने-अपने थानों में पड़े रहें और आतंकवादरोधी अभियानों में शामिल न हों। 

खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, "बात यह है कि बुरहान की बात पर कैसे भरोसा किया जा सकता है? हमें पहले भी ऐसे आश्वासन मिले हैं और लेकिन जब आतंकवादियों ने हमला किया तो वे बड़ी आसानी से इसका दोष भारतीय एजेंटों पर डाल देते हैं।"वे आगे कहते हैं, "सुरक्षा हमारे लिए चिंता का विषय है और हमारा कर्तव्य है। इसलिए हम कोई जोखिम नहीं ले सकते।"केंद्र सरकार ने अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की अभेद्य सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की और कंपनियों को भेजने का फैसला किया है। 

अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "अधिक मोबाइल बैंकर, अधिक त्वरित प्रतिक्रिया दल, अधिक स्टैटिक गार्ड और अधिक सड़क खोलने वाले दल (एसओपी) को तैनात किया जा रहा है ताकि पंपोर जैसी घटना ना हो सके।"पंपोर हमला स्थल का दौरा कर लौटे सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस आत्मघाती हमले के दौरान एसओपी का दल सुरक्षा बलों की टुकड़ी के साथ चल रहा था, जिसने जबावी कार्रवाई की थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजे गए एक उच्चस्तरीय केंद्रीय दल यहां पंपोर हमले के बाद ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए सुरक्षा स्थिति में सुधार पर चर्चा तथा इसके संबंध में रिपोर्ट तैयार करने पहुंचा है।अमरनाथ यात्रा पर पिछली बार आतंकवादियों ने छह अगस्त, 2002 को हमला किया था। 

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD