Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर : श्रद्धा, संरचना और सुरक्षा का संगम, भक्तों को सहज दर्शन का अवसर

Religious, Dharmik, Mathura
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मथुरा , 08 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 15:24 IST

बांके बिहारी मंदिर की बहुप्रतीक्षित कॉरिडोर परियोजना अब मूर्त रूप लेने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद योगी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर मंदिर के आसपास पांच एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कॉरिडोर के निर्माण का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सहज, सुरक्षित और गरिमामय तरीके से भगवान बांके बिहारी के दर्शन कराने के साथ-साथ मंदिर क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्था और भीड़-भाड़ की समस्याओं को दूर करना है। 

कॉरिडोर के निर्माण के बाद मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अब अव्यवस्थाओं से जूझना नहीं पड़ेगा। कॉरिडोर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, विश्राम स्थल, स्वच्छ शौचालय, चिकित्सा केंद्र, लॉकर, प्रसाद वितरण और सुरक्षा व्यवस्था जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

यह परियोजना श्रद्धा और संरचना का एक अनुपम संगम बनकर उभरेगी। इनके अलावा, बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण अतीत में कई बार भगदड़ जैसी घटनाएं घट चुकी हैं। 

नई कॉरिडोर व्यवस्था से यह खतरा काफी हद तक समाप्त हो जाएगा और दर्शन व्यवस्था अधिक सुगम व सुव्यवस्थित होगी। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि बांके बिहारी मंदिर के सेवायतों (गोस्वामी समाज) के पारंपरिक अधिकार, सेवाएं और धार्मिक परंपराएं यथावत बनी रहेंगी।

सरकार केवल बाह्य विकास कार्य करेगी, मंदिर की धार्मिक व्यवस्था में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि 1939 से बांके बिहारी मंदिर में सिविल कोर्ट द्वारा रिसीवर नियुक्त किया गया है, इसके बावजूद मंदिर क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका है। 

नई कॉरिडोर परियोजना इन समस्याओं का समाधान लेकर आएगी। कॉरिडोर निर्माण के दौरान यदि किसी की दुकान या मकान प्रभावित होता है, तो राज्य सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि उन्हें दुकान के बदले दुकान और मकान के बदले मुआवजा अथवा वैकल्पिक व्यवस्था दी जाएगी।

इस तरह, परियोजना में कोई सामाजिक असंतोष न उत्पन्न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।कॉरिडोर निर्माण के बाद यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में चार गुना तक वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इससे न केवल स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में इजाफा होगा। स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों की आमदनी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

 

Tags: Religious , Dharmik , Mathura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD