Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

टेस्ट के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना बड़ी चुनौती : अनिल कुंबले

अनिल कुंबले
अनिल कुंबले
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 29 Jun 2016

Last updated on: Jun 29, 2016, 00:00 IST

आधिकारिक तौर पर भारतीय टीम के मुख्य कोच का पदभार संभालने के बाद पहली बार संवाददाताओं से मुखातिब हुए अनिल कुंबले ने बुधवार को कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती टीम में टेस्ट खिलाड़ियों को तैयार करना है। कुंबले ने कहा उनका ध्यान अभी टेस्ट क्रिकेट पर है। भारत को इस सत्र में कुल 17 टेस्ट मैच खेलने हैं। कुंबले ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें खिलाड़ियों की सोच बदलने की जरूरत है क्योंकि उन्होंने हाल में कई टी-20 मैच खेले हैं। खेल के लंबे प्रारूप के लिए उन्हें तैयार करना मेरे लिए बड़ी चुनौती होगी।"टेस्ट क्रिकेट में दर्शकों को मैदान तक लाना भारतीय टीम की जिम्मेदारी है, इस बात को स्वीकार करते हुए कुंबले ने कहा कि वह इसके लिए हर संभव कोशिश करेंगे। 

कुंबले ने कहा, "अगले महीने होने वाला वेस्टइंडीज दौरा खिलाड़ियों के लिए अच्छी चुनौती है और मुझे भरोसा है कि वे यह श्रृंखला अपने नाम करेंगे। हम इसके लिए तैयार हैं और चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं। वहां की पिचें 1980 की तरह तेज न होकर भारत की तरह ही होंगी।"कुंबले ने इस बात को माना की वेस्टइंडीज की टीम सीमित ओवरों की शानदार टीम है, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारतीय टीम उसे हरा देगी।कुंबले ने कहा, "वर्तमान टीम में सिर्फ चार खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट खेली है। कुछ खिलाड़ियों ने भारत-ए टीम के साथ वेस्टइंडीज का दौरा किया था। टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो जीत दिला सकते हैं।

"उन्होंने कहा, "पिछली बार जब भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में श्रृंखला जीती तब ईशांत शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। इस बार गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी उन पर होगी। मुरली विजय ने भी उस दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। विराट कोहली (कप्तान) इस दौरे पर मुख्य खिलाड़ी होंगे। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए हम आश्वस्त हैं।"भारतीय टीम ने बुधवार को यहां छह दिवसीय अभ्यास शिविर की शुरुआत की, हालांकि बारिश ने इसमें खलल डाला और खिलाड़ियों को पहले दिन अभ्यास नहीं करने दिया। कुंबले ने कहा, "हम ज्यादा से ज्यादा मैदान पर नेट अभ्यास करना चाहते हैं। 

अगर मौसम ने साथ दिया तो हम तीन जुलाई को शहर के दक्षिण में स्थित अलुर मैदान पर खिलाड़ियों को मैच जैसी स्थिति प्रदान करेंगे।"कुंबले ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि उनका ध्यान तेज गेंदबाजों पर भी होगा क्योंकि भारत के पास इस समय तेज गेंदबाजी कोच नहीं है। पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा, "तेज गेंदबाजी कोच का होना महत्वपूर्ण है, लेकिन इस समय ऐसा नहीं हो सकता की हम तेज गेंदबाजी कोच की नियुक्ति कर उन्हें वेस्टइंडीज ले जाएं। मैं इस क्षेत्र में जो कर सकता हूं, करूंगा।"

बारिश के कारण शिविर का पहला दिन कुंबले और खिलाड़ियों के बीच मेलजोल में गुजरा। एक कोच के तौर पर भारतीय ड्रेसिंग रूम में वापसी कर रहे कुंबले ने कहा कि वह टीम के खिलाड़ियों द्वारा किए गए स्वागत से काफी खुश हैं।उन्होंने कहा, "मैं स्वागत से अभिभूत हूं। मैंने महेंद्र सिंह धौनी से उनके जिम्बाब्वे से लौटने के बाद फोन पर बात की और साथ ही कोहली से भी चर्चा की। मैं दो कप्तानों के साथ काम करने को तैयार हूं।"कुंबले ने कहा, "क्रिकेट में कप्तान मास्टर होता है और कोच पीछे से काम करता है। 

मैं इस बात की कोशिश करूंगा कि यह प्रक्रिया भारतीय टीम में बनी रहे। मैं हमेशा पीछे से रहकर कप्तान का साथ दूंगा। हम हारें या जीतें, मेरा काम खिलाड़ियों के अंदर लड़ने के जज्बे को पैदा करना है।"कुंबले इस युवा टीम को अपने अनुभव से निखारने की कोशिश करेंगे। कुंबले ने कहा, "मैं जिस समय खेलता था, तब की टीम में और अभी की टीम में बड़ा अंतर है। इस टीम की औसत आयु 24 से 25 साल है। यह टीम काफी प्रतिभाशाली है, खासकर फील्डिंग में। मेरी कोशिश होगी वह हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करे।"

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD