Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मैक्लम की सर्वकालिक एकादश में सचिन तेंदुलकर एकमात्र भारतीय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 27 Jun 2016

Last updated on: Jun 27, 2016, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने क्रिकेट जगत के बेहतरीन 11 खिलाड़ियों की अपनी सूची में भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को जगह दी है। मैक्लम ने इन 11 खिलाड़ियों की टीम का कप्तान वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्डस को बनाया है।न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी की टीम में आस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ी रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वार्न और मिशेल जॉनसन शामिल हैं। वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों विवियन रिचर्ड्स, ब्रायन लारा और क्रिस गेल को उन्होंने टीम में जगह दी है। न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट, भारत के सचिन तेंदुलकर तथा दक्षिण अफ्रीका के जेक्स कालिस का नाम टीम में शामिल है।मैक्लम ने सलामी बल्लेबाज के रूप में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग के साथ गेल और सचिन को रखा है। 'लॉर्ड्स डॉट ओआरजी' के अनुसार, मैक्लम ने कहा कि वह शीर्ष क्रम में किसी आक्रामक बल्लेबाज को रखना चाहते हैं और गेल से बेहतर कोई नहीं हो सकता। मैक्लम ने कहा, "निश्चित तौर पर सचिन काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। 

पोंटिंग भी प्रतिभा के धनी है और वह तो खेल पर भी नियंत्रण कर सकते हैं, फिर चाहे आपके विकेट जल्दी ही क्यों न गिर रहे हों। वह फिर भी आक्रामक रूप से अपना खेल खेलते रहेंगे।"मध्य क्रम में मैक्लम ने लारा को चौथे स्थान पर रखा है, जिनके बाद विवियन रिचर्ड्स हैं। इतिहास के सबसे सफलतम हरफनमौला खिलाड़ियों में गिने जाने वाले कालिस को बल्लेबाजी क्रम में रिचर्ड्स के बाद रखा गया है, जबकि गिलक्रिस्ट सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने कहा, "मेरे विचार में अब तक के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी (कालिस) नंबर छह के लिए हैं। वह बल्लेबाजी क्रम में थोड़े नीचे आ रहे हैं, लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि वह अपना मार्ग पा लेंगे। गिलक्रिस्ट को विकेटकीपर के तौर पर सातवें स्थान पर रखा गया है।"मैक्लम के गेंदबाजों में आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाजी वार्न सबसे आगे हैं और उनके बाद तेज गेंदबाज जॉनसन और बोल्ट तथा साउदी की जोड़ी है। 

मैक्लम की टीम : 

क्रिस गेल, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, विवियन रिचर्डस (कप्तान), जैक्स कालिस, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), मिशेल जॉनसन, शेन वार्न, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट। 

 

Tags: Sachin Tendulkar , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD