Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इनेलो के 27 जून से शुरू हो रहे सद्भवाना सम्मेलनों के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू

प्रदेश भर में होने वाले इन सम्मेलनों के प्रति कार्यकत्ताओं में पाया जा रहा है भारी उत्साह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 26 Jun 2016

Last updated on: Jun 26, 2016, 00:00 IST

इनेलो की ओर से प्रदेश भर में 27 जून से शुरू हो रहे सद्भवाना सम्मेलनों के दूसरे चरण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं और इन सम्मेलनों के प्रति कार्यकत्ताओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है। ये सम्मेलन बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्म शताब्दी को समर्पित होंगें और प्रदेशवासियों से आपसी पे्रम-प्यार और भाईचारा बनाए रखने की अपील की जाएगी। इन सम्मेलनों को नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी सम्बोधित करेंगे।27 जून को सिरसा जिला के कालांवाली, फतेहाबाद जिला के रतिया और हिसार जिला के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगें। 28 जून को हिसार जिले के नलवा और भिवानी जिले के तोशाम व भिवानी जिले में सम्मेलन आयोजित होंगें। 29 जून को भिवानी जिले के लोहारू, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी, 30 जून को सोनीपत जिले के खरखोदा व झज्जर जिले के बादली हलके में, 2 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिले के नांगलचौधरी व नारनौल और भिवानी जिले के बाढड़ा में, 3 जुलाई को भिवानी जिले के बवानीखेड़ा और झज्जर जिले के बेरी, 4 जुलाई को सोनीपत जिले के गन्नौर, करनाल जिले के घरौंडा में सद्भावना सम्मेलन आयोजित होंगें। 

इसी सिलसिले में सिरसा जिला कार्यालय में कालांवाली हल्के के इनेलो कार्यकत्ताओं की मींटिग नेता प्रतिपक्ष चौ० अभय सिंह चौटाला ने ली और रोड़ी में 27 जून को होने वाले सद्भवाना सम्मेलन हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं को आहवान किया की बाबा साहब भीम राव अम्बेडक़र क ी जयंती के अवसर पर 27 जून के सद्भावना सम्मेलन में सभी 36 बिरादरी के लोगों के साथ पहुंचे व आपसी भाईचारे को मजबूती से प्रदर्शित क रंे। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, कालांवाली से विधायक बलकौर सिंह, पूर्व मंत्री भागीराम, वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष जस्वीर जस्सा व जिला प्रधान महासचिव कश्मीर करीवाला सहित पार्टी के अनेक नेता मौजूद थे।इनेलो के सद्भावना सम्मेलन 27 व 28 को हिसार जिले के हलके आदमपुर व नलवा में होगें और इन सम्मेलनों नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा शिरकत करेंगे। इनेलो जिला हिसार प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने बताया कि डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर पूरे प्रदेश में हलका स्तरीय सम्मेलनों की कड़ी में सोमवार व मंगलवार को जिले के हलके आदमपुर व नलवा में ये सद्भावना सम्मेलन सोमवार व मंगलवार को आयोजित किये जाएंगे। इनेलो जिला प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आदमपुर हल्के के गांव बालसमन्द में सोमवार को शाम 4 बजे व नलवा हलके के गांव मंगाली में मंगलवार को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले इन सम्मेलनों के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं और इन सम्मेलनों के प्रति कार्यकत्ताओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इन सम्मेलनों को नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, सांसद दुष्यन्त चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी सम्बोधित करेंगे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD