Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सलमान खान फिल्म जगत के असली 'बॉडीबिल्डर' : आमिर खान

आमिर खान
आमिर खान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (Ajay Pahwa)

लुधियाना , 17 Jun 2016

Last updated on: Jun 17, 2016, 00:00 IST

अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' में नजर आने वाले अपने किरदार के युवा अवतार से लोगों को हैरान करने वाले बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने गुरुवार को कहा कि वह 'अंदाज अपना-अपना' में अपने सह-कलाकार सलमान खान की काया के प्रशंसक हैं और उन्हें फिल्मजगत का असली 'बॉडीबिल्डर' मानते हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म दिग्गज पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने सभी बाधाओं से लड़कर अपनी दोनों बेटियों-गीता फोगाट और बबीता कुमारी को पेशेवर कुश्ती का प्रशिक्षण दिया। सलमान को भी अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' में एक पहलवान के किरदार में देखा जाएगा, जो इस वर्ष ईद पर रिलीज हो रही है। सलमान के साथ अपनी तुलना के बारे में आमिर ने 'दंगल' के सेट पर कहा, "मैं हमेशा से उनका बड़ा प्रशंसक रहा हूं। फिल्म जगत में हमें हमेशा से सलमान की काया काफी अच्छी लगी है।"आमिर ने कहा, "अगर फिल्म जगत में कोई बॉडी बिल्डिंग में शामिल रहा है, तो वह सलमान हैं। मैं उनकी फिटनेस और काया का प्रशंसक हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरा शरीर उन जैसा फिट है। वह बॉलीवुड के असली 'बॉडीबिल्डर' हैं।"अभिनेता ने कहा कि वह सलमान की फिल्म 'सुल्तान' को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। आमिर की फिल्म 'दंगल' 23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है। 

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD