Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

औरों को नसीहत आप मीयां फजीहत है ‘आप’ का सिद्धांत : कमल शर्मा

कहा, सीपीएस प्रकरण से केजरीवाल एंड कंपनी के ढोंगी चेहरे का पर्दाफाश

कमल शर्मा
कमल शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jun 2016

Last updated on: Jun 14, 2016, 00:00 IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव के लाभ वाले पदों पर नियुक्त करने और इससे संबंधित विधेयक को नामंजूर करने के बाद ‘आप’ द्वारा प्रधानमंत्री पर किए जा रहे अमर्यादित हमलों की कड़ी निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री कमल शर्मा ने कहा है कि इस प्रकरण से उस पार्टी के ढोंगी चेहरे का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है जो अभी तक नैतिकता, उच्च आदर्शों और नई तरह की राजनीति के दावे करती आरही है। श्री शर्मा ने कहा कि पूरे प्रकरण में आम आदमी पार्टी पर औरों को नसीहत आप मीयां फजीहत की कहावत पूरी तरह चरितार्थ होती है।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने बताया कि संविधान के विपरीत जा कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दोहरे लाभ वाले पदों का राजसुख भोग रहे हैं। अब जब वे असंवैधानिक कार्य करते हुए पकड़े गए तो अपना आपा खो रहे हैं। सत्ता में आने से पहले जो सरकारी सुविधाएं व सुरक्षा कर्मी ने लेने के दावे करते थे आज वे सुविधाओं के लिए तीतर-बटेरों की तरह लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ का लिफाफा पूरी तरह से फट चुका है और लोगों ने इसमें लिखा मजमून भी पढ़ लिया है कि पार्टी की अधिकारिक नीति केवल राजनीतिक ढोंग है। दिल्ली की जनता इस पार्टी के कुशासन को भोग रही है और पंजाब की जनता धीरे-धीरे इसकी असलीयत को पहचानती जा रही है और वह किसी भी सूरत में इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD