Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्य सरकार द्वारा पंजाब की विरासत और इतिहास को संभाला जा रहा है-सोहन सिंह ठंडल

बाबा बंदा सिंह बहादुर के 300 वर्षीय शहीदी दिवस पर 26 को चप्पडचिड़ी मे होगा राज्य स्तरीय समारोह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 09 Jun 2016

Last updated on: Jun 09, 2016, 00:00 IST

केबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब की विरासत और इतिहास को संभालने के लिए विशेष प्रयत्न किये जा रहे है। उन्होने बताया कि जहां पंजाब सरकार द्वारा शहीदो की शताब्दियां उच्च स्तर पर मनाई जा रही है वही प्रत्येक धर्म के मान सम्मान के लिए विभिंन एतिहासिक व धार्मिक यादगारें स्थापित की गई है उन्होने बताया कि जिले गांव खुरालगढ़ में श्री गुरू रविदास जी की करोड़ो रूपये की लागत से यादगार स्थापित की जा रही है और इसके निर्माण का कार्य जारी है। उन्होने बताया कि पंजाब सरकार के प्रयत्न के कारण ही यह यादगार स्थापित की जा रही है और बहुत जल्दी यह यादगार बन कर तैयार हो जाएगी।जेल,पर्यटन व सांस्कृतिकम मामले मंत्री पंजाब स. सोहन सिंह ठंडल ने बताया कि पंजाब की संस्कृतिक विरासत को संभालने के लिए लगातार यत्न किये जा रहे है उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने अपने 9 वर्षो के कार्यकाल दौरान उच्च स्तर पर प्रत्येक धर्म के दिवस आपस में मिलजुलकर मनाये है ताकि राज्य में शांति और सांस्कृतिक एकता बरकरार रह सके। 

उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता अधीन सरकार द्वारा महान सिक्ख जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर के 300 वर्षीय शहीदी दिवस की याद में 26 जून को चप्पडचिड़ी में राज्य स्तरीय समारोह करवाया जा रहा है जिसमें जिला होशियारपुर के अतिरिक्त देश विदेश से बड़ी संख्या में संगते शिरक्त कर रही है। उन्होने बताया कि सरहिंद में ऐतिहासिक आम खास बाग में देश  की प्रसिद्ध इवैंट मैनेजमैंट कंपनी एक लेजर शो करेगी, जिसके द्वारा सिक्ख जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर के महान जीवन व फिलासफी को पेश किया जाएगा, ताकि हमारी नई पीढ़ी को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के महान योगदान संबधी अवगत करवाया जा सके। उन्होने बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने मुगल हकूमत अधीन चल रहे  जागीरदारी ढांचे को खत्म करके मुजाहरों  को जमीनों क े असली मालिक बनाया और श्री गुरू नानक देव जी व श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के नाम पर सिक्के व मोहरें जारी की यह जिक्रयोग है कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने 1710 में पहली बार खालसा राज स्थापित किया।

केबिनेट मंत्री पंजाब स. सोहन सिंह ठंडल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा काहनुवानछम्ब में करोड़ो रूपये की लागत से छोटे घल्लुघारे को समर्पित यादगार बनाई गई है। जिससे युवा पीढ़ी अपने इतिहास से बाखुवी जानकारी हासिल कर रही है। उन्होने बताया कि छोटे और बड़े घल्लुघारे की याद में 42 करोड़ रूपये की लागत से यादगार स्थापित की गई है। उन्होने बताया कि श्री अमृतसर में 105 करोड़ रूपये की लागत से भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का निर्माण करवाया जा रहा है  और इसी प्रकार बाबा जीवन सिंह और बाबा मोती राम मेहरा की यादगारे बनाई जाएगी। उन्होने बताया कि पंजाब सरकार ने प्रत्येक धर्म का मान सम्मान किया है और अपनी विरासत को संभालने के लिए अहम योगदान डाला है। उन्होने बताया कि पर्यटन और प्रफुल्लित करने के लिए भी यत्न किये जा रहे है।

 

Tags: Sohan Singh Thandal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD