प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ संयुक्त रूप से भारत की सहायता से निर्मित किए गए बांध का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मोदी ने कहा कि भारत युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के भविष्य को फिर से परिभाषित करने और यहां आशा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने कहा कि वह अफगानिस्तान केवल अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के लिए नहीं आए हैं, जिसे 'सलमा डैम' के नाम से भी जाना जाता है। बांध के उद्घाटन के बाद एक भाषण में मोदी ने कहा, "हम एक क्षेत्र को पुनर्जीवित करने, जीवन का नवीकरण करने, आशा बहाल करने और अफगानिस्तान के भविष्य को पुनर्परिभाषित कर रहे हैं।
"मोदी ने कहा कि दो राष्ट्र अफगानिस्तान के समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए किए गए ²ढ़ संकल्प का जश्न मनाने के लिए साथ आए हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने कहा, "इस बांध का निर्माण केवल ईंटों और गारों से नहीं हुआ है, बल्कि अफगानिस्तान और भारत के नागरिकों की बहादुरी और हमारी दोस्ती के विश्वास से हुआ है।"मोदी शनिवार को अपने पांच देशों की यात्रा के पहले पड़ाव के तहत यहां पहुंचे।इसके बाद मोदी कतर, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और मेक्सिको का दौरा भी करेंगे।