Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी, अशरफ गनी ने अफगानिस्तान में भारत निर्मित बांध का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति, श्री मोहम्मद अशरफ गनी 4 जून 2016 को अफगानिस्तान के हेरात में गाज़ी अमानउल्लाह खां हॉल में भारत-अफगान मैत्री डेम (सलमा डेम) का संयुक्त उद्घाटन करते हुए।
प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति, श्री मोहम्मद अशरफ गनी 4 जून 2016 को अफगानिस्तान के हेरात में गाज़ी अमानउल्लाह खां हॉल में भारत-अफगान मैत्री डेम (सलमा डेम) का संयुक्त उद्घाटन करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हेरात (अफगानिस्तान) , 04 Jun 2016

Last updated on: Jun 04, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शनिवार को संयुक्त रूप से अफगान-भारत मैत्री बांध का उद्घाटन किया। यह बांध अफगानिस्तान में भारत के पुनर्निर्माण प्रयासों की एक अन्य बड़ी उपलब्धि है। इस बांध को सलमा बांध के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण भारतीय सहयोग से किया गया है।गनी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की मदद से अफगानिस्तान का 40 साल पुराना सपना साकार हुआ है।उन्होंने कहा, "इस बांध के निर्माण में भारत के लोगों तथा सरकार के सहयोग से हेरात और भारत के प्राचीन संबंध एक बार फिर प्रगाढ़ हुए हैं।"

गनी ने कहा, "यह बांध सहयोग और समृद्धि का एक नया अध्याय शुरू करेगा। हमारे लोग भारत को सड़कों, बांधों और 200 से अधिक छोटी विकास परियोजनाओं से संबद्ध पाते हैं।"इस बांध का निर्माण 1976 में किया गया था, लेकिन अफगानिस्तान में नागरिक युद्ध के दौरान इसे भारी क्षति पहुंची थी। इस बांध का निर्माण 1,500 भारतीय एवं अफगानी इंजीनियरों, तकनीशियों और अन्य पेशेवरों ने लगभग 1,700 करोड़ रुपये की लागत से किया है।बांध पर लगे तीनों टर्बाइनों से 42 मेगावाट बिजली उत्पादित की जाएगी और इस पानी से लगभग 75,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी।अफगान-भारत मैत्री बांध अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में चिश्त-ए-शरीफ नदी पर बनी एक ऐतिहासिक ढांचागत परियोजना है।

 

Tags: Narendra Modi , Ashraf Ghani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD