Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

देश को अर्से बाद निर्णायक सरकार मिली : अमित शाह

अमित शाह
अमित शाह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2016

Last updated on: May 27, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देश को अर्से बाद मोदी के नेतृत्व में एक निर्णायक सरकार मिली है। शाह ने कहा, "घोटाले के दागी व भ्रष्ट संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन की 10 साल की उथलपुथल के बाद देश को एक ऐसी सरकार मिली है, जिसने न केवल अहम निर्णय लिए बल्कि उन पर दिल से अमल भी किया। हमने एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। हमारे विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते।"भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "हमने एक निर्णायक सरकार दी है, जो निर्णय लेती है, नीतियां बनाती हैं और उन्हें अमल में लाती है। देश को अर्से बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के रूप में एक निर्णायक सरकार मिली है।"

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक सुधारों एवं जन कल्याण के बीच संतुलन बनाया है।शाह ने कहा कि सरकार ने नीतिगत निर्बलता भी खत्म की है, जो संप्रग के 10 साल के शासन का प्रतीक है। सरकार ने लोगों के बीच आशा पैदा की है।उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने गरीबी, बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं के दीर्घकालिक समाधान के लिए कदम उठाए हैं।शाह ने कहा कि पिछली संप्रग सरकार सुधारों व जन कल्याण, राजनीति व नौकरशाही को लेकर दुविधा में थी, जबकि मौजूदा सरकार ने देश के सर्वागीण विकास के लिए एक संतुलित नजरिया अपनाया है।

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने सुधारों व जनकल्याण के बीच संतुलन बनाया है। हमने सुधार के साथ-साथ जनकल्याण भी किया है। हम एक संतुलित नजरिये के साथ सर्वागीण विकास का अहसास कराने में सफल रहे हैं।"उन्होंने कहा कि 21 करोड़ जन धन खाते खोले गए हैं और लोगों ने उनमें 35,000 करोड़ रुपये से अधिक जमा कराए हैं।शाह ने कहा, "बैंक खाता धारकों को 17 करोड़ रुपये कार्ड दिए गए, जबकि मुद्रा योजना के तहत 3.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को ऋण दिया गया है।"उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तहत देश ने 2015 में यूरिया, बिजली व कोयला का सबसे ज्यादा उत्पादन दर्ज किया था। महंगाई पर भी काफी हद तक अंकुश लगा है।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD