Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीबीआई गिरफ्तार कर सकती है : हरीश रावत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून (उत्तराखंड) , 13 May 2016

Last updated on: May 13, 2016, 00:00 IST

उत्तराखंड विधानसभा में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में हुए बहुमत परीक्षण में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहली बार एक निजी समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की दुर्भावना का शिकार हुए हैं। उन्हें आशंका है कि सीबीआई उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। रावत ने ईटीवी के कार्यक्रम जेसी शो में साक्षात्कार के दौरान कहा कि उन्हें सीबीआई गिरफ्तार भी कर सकती है..और वह इसका इंतजार कर रहे हैं।रावत ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि शक्ति परीक्षण के एक दिन पहले उन्हें सीबीआई ने दिल्ली में पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि उस दिन उनकी तबीयत खराब थी, सीबीआई में प्रावधान है कि वरिष्ठ नागरिक को दिक्कत होने पर उसके आवास पर पूछताछ की जा सकती है। बावजूद इसके उन्हें समन जारी किया गया।

रावत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आखिर उत्तराखंड में ऐसा कौन-सा भ्रष्टाचार हो गया कि उन्हें समन करने की नौबत आ गई। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर दुर्भावना के साथ काम करने का आरोप लगाया।मुख्यमंत्री ने खुद के खिलाफ कथित स्टिंग पर कहा कि वह स्टिंग नहीं, एक राजनीतिक साजिश थी।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का नाम लिए बगैर रावत ने कहा कि उनके पास यह कहने के लिए पुख्ता सबूत नहीं हैं कि डोभाल उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे। लेकिन वह इतना जरूर कह सकते हैं कि डोभाल के बेटे शक्ति परीक्षण के पहले कांग्रेस के एक विधायक से मिलने आए थे।उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के सवाल पर रावत ने कहा, "उत्तराखंड ने केंद्र सरकार को ऐसा सबक सिखाया है कि अब आगे से भाजपा राजनीतिक साजिश के तहत कहीं भी धारा 356 का इस्तेमाल करने से पहले सोचेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि इस सबक से कई राज्य अरुणाचल बनने से बच गए।

रावत ने उत्तराखंड में समय पूर्व चुनाव की किसी संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "हमें पता है कि अभी चुनाव कराए गए तो हमें अच्छा बहुमत मिल सकता है, लेकिन फिलहाल राज्य को चुनाव में नहीं धकेलेंगे। पिछले दो महीने में उत्तराखंड की जनता का बहुत नुकसान हुआ है और पहली प्राथमिकता इसकी भरपाई करनी है, राज्य में रुके हुए विकास कार्यो को आगे बढ़ाना है।"मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की जल्द संभावना है और राज्य में कई अच्छे विधायक हैं, जिन्हें काम करने का मौका मिलना चाहिए। बसपा विधायकों के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्री बनाने का फैसला वह नहीं ले सकते और इस पर मायावती की तरफ से ही निर्णय आएगा।रावत ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी में उन्हें दिवंगत इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में प्रियंका की अहम भूमिका है और वह बहुत अच्छा काम कर रही हैं।

 

Tags: Harish Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD