दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने बीते दिनों की एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है, जिसमें वह 1980 के दशक के नामचीन कलाकारों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इन्हें एक-दूसरे का 'प्रतिद्वंद्वी, पर मित्र' करार दिया है। यह तस्वीर फिल्म जगत में काम करने वालों के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से आयोजित एक कार्यक्रम की बताई गई है।इस तस्वीर में ऋषि अभिनेता जीतेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, मिथुन चक्रवर्ती, सतीश शाह और राकेश रोशन जैसे सितारों संग नजर आ रहे हैं।तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "सभी प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन दोस्त भी। यह संभवत: 1985 के एक कार्यक्रम की है, जिसे फिल्म जगत में काम करने वालों के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।"