Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रकाश सिंह बादल द्वारा अंतिम दम तक पंजाब के हितों का पहरा करने का एलान

पानी के बिना कृषि समेत सभी व्यवसाय तबाह हो जाएंगे , राज्य सरकार हर प्रकार से अपराध को रोकने के लिए दृढ़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 10 May 2016

Last updated on: May 10, 2016, 00:00 IST

राज्य के हितों की अपने अंतिम दम तक पहरेदारी करने का एलान करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री .प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब के पानी को किसी अन्य राज्य को देेने की किसी भी सूरत में आज्ञा नहीं दी जाएगी तथा वह पानी के रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने के लिए पूरी तरह तैयार बर तैयार हैं। राज्य के पानीयों को बचाने और इनकी रक्षा के लिए राज्य के अवाम से हर सहयोग की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को भविष्य में पानी के मुद्दे पर होने  वाले तीखे संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पानी केवल किसानी के लिए ही नहीं बल्कि अन्य सभी व्यवसायों में लगे हुए लोगों के लिए भी  आवश्यक जरूरत है तथा यदि किसी कारण यह पानी अन्य राज्यों को दे दिया जाता है तो इसके साथ किसानी तबाह हो जाएगी। इसका उद्योग, आढ़तियों, खेत मज़दूरों, व्यापारियें आदि समेत  सभी वर्गों की आर्थिकता पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ किसानी के साथ साथ यह व्ययवसाय भी तबाह हो जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि यदि सतलुज यमुना लिंक नहर अस्तित्व में आ गई तो यहां का आधा पानी बाहर चला जाएगा तथा देश के विभिन्न हिस्सों की तरह यहां भी पीने वाले पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इन संभावी स्थितियों के मद्देनज़र राज्य के अवाम को एकजुट होकर आगे आना चाहिए तथा संघष्ज्र्ञ के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए।पानी के संबंध में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी द्वारा अपनाई गई दोगली नीति की आलोचना करते हुए स. बादल ने कहा कि एस वाइ एल नहर की नींव श्रीमती इन्दिरा गांधी ने लगाया था और उस समय कांग्रेस के मौजूदा राज्य प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उनका भरपूर स्वागत करने के अतिरिक्त जश्ऩ मनाए थे। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ  अकाली दल ने उसी समय ही एस वाइ एल नहर के विरूध अपना मोर्चा लगा दिया था और वह स्वयं अनेकों अकाली नेताओं तथा  कार्यकत्र्ताओं समेत जेल गए थे। स.बादल ने  कहा कि उन्होंने अपनी उसी पहुंच के आधार पर एस वाइ एल की समस्या के निवारण के लिए पंजाब विधान सभा में बिल पास करवाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रिपेयरीयन सिद्धांतों की उल्लघंना करके राजस्थान को भी राज्य का पानी दिया है। यदि उसने ऐसा ना किया होता तो पंजाब को टयूबवैलों की जरूरत ही नहीं थी पडऩी।

पानी के संबंध में आम आदमी पार्टी की पहुंच की आलोचना करते हुए स. बादल ने कहा कि श्री केजरीवाल की दिल्ली सरकार द्वारा पानी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में दिए गए हल्फनामे से इस पार्टी का असली चेहरा स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि इस हलफनामे मे पंजाब द्वारा एस वाई एल मुद्दे पर लिए गए स्टैंड को गैरसंवैधानिक और देश विरोधी बताते केजरीवाल सरकार ने कहा था कि पंजाब के इस स्टैंड के साथ देश के टूटने का खतरा है। उन्होंने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल स्वयं हरियाणा से संबंध रखते हैं इसलिए उनका अपने राज्य के साथ मोह होना स्वाभाविक है। इस कारण उनके पास पंजाब के हितों की क्या उ मीद की जा सकती है।

राज्य के लोगों को पानी की रक्षा के लिए आगे आने की अपील करते हुए स. बादल ने कहा कि जो समुदाय अपने हितों की रक्षा के लिए संघर्ष नहीं करती वह समय के साथ साथ कमजोर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी किसी भी सूरत में कमज़ोर नहीं हैं और इन्होंने अपनी स ़त मेहनत से देश को अनाज उदत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। इसके लिए राज्य ने अपने पानी और उपजाऊ भूमि की भी कुृर्बानी दी है पर केन्द्र ने पंजाब के बहादुर किसानों की कीमत नहीं पाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसाीन को मौजूदा संकट में टयूबवैलों के लिए नि:शुल्क बिजली देने के अतिरिक्त अब बिना ब्याज से 50 हज़ार रूपए के किसानी कजऱ्े की व्यवस्था की है। इसी प्रकार किसानेां और अन्य वर्गों के लिए 50 हज़ार रूपए तक के मुफत उपचार की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है।

इस दौरे दौरान गांव सक्का वाली के विकास की प्रशंसा करते हुये मुख्यमंत्री ने पंजाब के सबसे सुंदर गांव को पचास लाख , दूसरे न बर पर आने वाले को पच्चीस लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले गांव को दस लाख रूपये का ईनाम देने की घोषणा भी की। इस दौरान पत्रकारों द्वारा राज्य मे गैगवार की घटनाओं संबंधी पूछे गये एक प्रश्र के उत्तर में मु यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य मे हर प्रकार की अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तरह दृढ़ है उन्होने कहा कि पंजाब देश में अमन शांति वाला सबसे अग्रणीय राज्य है और राज्य सरकार ने अपने गंभीर यत्नों द्वारा भाईचारक एकता को यकीनी बनाया है।

संगत दर्शन की महत्ता का जिक्र करते हुये स. बादल ने कहा कि यह लोकतंत्र की उच्चतम मिसाल है इसमें लोकतांत्रिक ढंग से लोगों की आवश्यकताओं अनुसार उनकी समस्याओं का हल किया जाता है। उन्होने कहा कि संगत दर्शन का उदेश्य समय और उर्जा की बचत करने के अतिरिक्त विकास कार्यो में लोगों की शमुलियत को विश्वसनीय बनाना भी है। उन्होने कहा कि देश में संगत दर्शन करने की प्रक्रिया केवल पंजाब में ही है और यह भी केवल तब तक है जब तक राज्य के लोगों द्वारा उनको सेवा को मौका दिया जाता है। मु यमंत्री ने आज चडेवान,झबेलवाली ,बाजा महारड़ , जंडोके, सक्कांवाली आदि स्थानों व श्री मुक्तसर साहिब विधान सभा क्षेत्र की कोई ढाई दर्जन पंचायतों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही विकास कार्यो के लिए गा्रंटे देने की घोषणा की।

इस अवसर पर यूथ अकाली दल मालवा जोन एक के प्रधान स. कंवर जीत सिंह रोजी बरकंदी, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार  दयाल सिंह कोलियांवाली ,सदस्य लोक सभा स. शेर सिंह घुबाया, स. मनजिन्द्र सिंह बिटटू चेयर ौन मार्किंट कमेटी बरीवाला, स. हरदीप सिंह डि पी ढिल्लो , स. हरपाल सिंह बेदी, जत्थेदार हीरा सिंह  चडेवान, जत्थेदार नवतेज सिंह काऊनी , स. भूपिन्द्र चडेवान, भाजपा नेता श्री राजेश पठेला, स. चरणजीत सिंह सक्कंावाली , स. जसवीर सिंह ज मूआणा, डिप्टी कमीशनर श्री सुमित जारगल, मु यमंत्री के संयुक्त विशेष प्रमुख सचिव श्री कुमार अमित , एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल्ल, एडीसी कुलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD