Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

अगस्ता जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा : राजीव प्रताप रूडी

Rajiv Pratap Rudy awarded
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2016

Last updated on: Apr 27, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले की जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा और कांग्रेस नेतृत्व को इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। संसद परिसर में संवाददाताओं से रूडी ने कहा, "अगस्ता वेस्टलैंड सौदा मामले में नए तथ्य सामने आ रहे हैं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि मामले की अच्छी तरह से जांच की जाएगी और सभी मुद्दों पर विचार कर तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचा जाएगा।"कांग्रेस ने इससे पहले सवाल उठाया था कि सरकार मामले की जांच जल्द क्यों नहीं करवा रही।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को निराधार करार दिया, वहीं उनके राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने मामले में संलिप्तता से इंकार किया।रूडी ने कहा, "मामले की अच्छी तरह से जांच की जाएगी, जैसा कि वे चाहते हैं। उन्हें इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।"मंत्री ने कहा कि मुद्दे को जल्द ही संसद में उठाया जाएगा।उन्होंने कांग्रेस के उस आरोप को खारिज किया, जिसमें कहा गया है कि हत्या के मामले में फंसे इटली के दो नौसैनिक को रिहा करने के बदले गांधी परिवार से जुड़ी सूचना देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मातेओ रेंजी के साथ एक समझौता किया है।रूडी ने कहा, "यह पूरी तरह गलत है।"

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने इटली की एक अदालत के फैसले के बाद मंगलवार को सोनिया गांधी व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पिछली सरकार पर हेलीकॉप्टर सौदे को लेकर निशाना साधा था। मीडिया रपटों के मुताबिक, इटली की अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि कंपनी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर का ठेका पाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उनके सहयोगियों अहमद पटेल तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ लॉबिंग की।

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD