Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करे पाकिस्तान :अशरफ गनी

अशरफ गनी
अशरफ गनी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 26 Apr 2016

Last updated on: Apr 26, 2016, 00:00 IST

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्तान से आतंकी संगठन तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने को कहा है। तालिबान के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर गनी ने सोमवार को कूटनीतिक बदला लेने की धमकी दी। राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम अब पाकिस्तान से बिल्कुल अपेक्षा नहीं कर रहे हैं कि वह तालिबान को वार्ता की मेज पर लाए।" उन्होंने कहा, "बल्कि, हम चाहते हैं कि पाकिस्तान अपने वादे पूरे करे और अपनी धरती पर तालिबान के ठिकानों और नेतृत्व के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करे। यदि वह उन्हें निशाना नहीं बना सकता तो उन्हें हमारी न्यायपालिका को सौंप दे।"

राष्ट्रपति ने कहा, "यदि हम क्षेत्रीय सहयोग के अपने सच्चे प्रयासों के बावजूद बदलाव नहीं देखेंगे तो हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जाने और गंभीर कूटनीतिक प्रयास शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।" 'डॉन आनलाइन' की खबर में कहा गया है कि गनी ने पिछले मंगलवार को काबुल में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद नए कड़े रुख के तहत यह बयान दिया है। उस हमले में 64 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष 2001 में जब से तालिबान सत्ता से बाहर हुआ है, उसके बाद से काबुल स्थित सुरक्षा सेवा के कार्यालय पर हुआ यह सबसे भीषण हमला था। कई वर्षो के इनकार के बाद पाकिस्तान सरकार ने हाल में स्वीकार किया है कि अफगानिस्तान का तालिबानी नेतृत्व उसके देश में सुरक्षित ठिकाना बनाए हुए है। 

गनी ने कहा, "क्षमादान का समय समाप्त हो गया है। जो तालिबान रक्तपात समाप्त करने के लिए तैयार हैं उनके लिए हमने बातचीत का दरवाजा खोल रखा है। लेकिन, यह दरवाजा हमेशा के लिए नहीं खुला रहेगा।" उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के दुश्मन अलकायदा, हत्यारा हक्कानी नेटवर्क और कुछ तालिबान हैं जो देश के लोगों का रक्त बहाना पसंद करते हैं। 'कुछ तालिबान' कह कर गनी ने तालिबान के एक अन्य हिस्से से शांति की उम्मीदें कायम रखी हैं। गनी ने कहा कि पेशावर और क्वेटा में शरण लिए हुए तालिबान के नेता गुलाम हैं और अफगानिस्तान के दुश्मन हैं जो अपने ही देश के लोगों का रक्त बहाते हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने गनी की टिप्पणी को अस्वीकार करते हुए दोहराया है कि उसका संगठन तब तक जेहाद जारी रखेगा जब तक अफगानिस्तान से विदेशी कब्जा खत्म नहीं हो जाता। इससे पहले तालिबान ने इसी माह पूरे अफगानिस्तान में हमले करने की घोषणा की थी। 

 

Tags: Ashraf Ghani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD