Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किसानों को मिलेंगे मिट्टी की सेहत-संभाल कार्ड- हरसिमरत कौर बादल

कार्डो द्वारा किसान ले सकेंगे कृषि से संबंधित अहम जानकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कालझरानी(बठिंडा) , 24 Apr 2016

Last updated on: Apr 24, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को उनके खेतों की मिट्टी की उपजाऊ शक्ति, आवश्यक खाद और बोयी जाने वाली फसलों के लिए जरूरी जानकारी देने के लिए मिट्टी के सेहत संभाल कार्ड वर्ष के अंत तक जारी किये जायेंगे ताकि किसान बेहतर फसलों के अत्याधिक झाड़ सहित कृषि कर सकें।आज यहां गांव कालझरानी में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों की जागरूकता के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और खरीफ की फसलों की काश्त संबंधी करवाये किसान मेले की अध्यक्षता करते हुये केंद्रीय मंत्री श्रीमती बादल ने कहा कि किसानों को 'सॉअल हेल्थ कार्डÓ (मिट्टी के  सेहत संभाल कार्ड) इस वर्ष के अंत तक उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना तहत प्रत्येक किसान अपने खेतों की मिट्टी की सेहत, आवश्यक खुराक और परहेज संबंधी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेगा जिससे बड़े हुये झाड़ से सेहतमंद फसलों की पैदावार को यकीनी बनाया जाये।विभिन्न गांवों से आये बड़ी संख्या में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक वरदान बताते हुये श्रीमती बादल ने कहा कि देश में पहली बार ऐसी अद्भुत योजना किसानों के लिए लाई गई है जिसके कारण वह अपनी फसलों का उचित बीमा करवा सकेंगे। 

उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के बठिंडा अनुसंधान केंद्र में किसानों के लिए फूड प्रोसैसिंग की ट्रेनिंग की बात करते हुये कहा कि फूड प्रोसैसिंग मंत्रालय द्वारा कृषि उत्पादों पर आधारित विभिन्न व्यापार स्थापित करने के लिए कई प्रकार की सब्सिडीयां दी जा रही हैं जिससे किसानों को भरपूर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि फाजिल्का के बाद अब लुधियाना और कपूरथला में आगामी महीनों दौरान मेगा फूड पार्क स्थापित किये जा रहें हैं। उन्होंने किसानों को कोल्ड चेन स्कीम अपनाने का आग्रह भी किया। श्रीमती बादल ने कहा कि नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फूड टेकनॉलौजी इंटरप्रिन्योर एंड मैनेजमैंट संस्था के सहयोग से पंजाब में 10-10 गांवों के किसानों के समूहों को कृषि से संबंधित मौजूदा और विकासमयी प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम बनाया गया है जोकि किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा।किसान मेले में विशेष तौर से पहुंचे पूर्व लोकसभा सदस्य बीबी परमजीत कौर गुलशन ने किसानों को अपील की कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान योजनाओं और  सुविधाओं से पूरा लाभ लें। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।पीएयू एक्सटेंशन एजूकेशन के डायरैक्टर डॉ. राजेंद्र सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और खरीफ की फसलों की सफल काश्त और किसान मेला करवाने के लिए के वी के बठिंडा की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह कार्यक्रम किसानों को जागरूक करने के लिए एक मील पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर डॉ. राजवीर सिंह बराड़ और डॉ. जी एस रोमाना ने किसानों को फसल बीमा योजना और खरीफ की फसलों की काश्त संबंधी जानकारी दी जबकि डॉ. अजीत पाल सिंह धालीवाल ने डेयरी, पोलट्री, पिगरी और बकरी पालन के व्यवसाय से संबंधित सब्सिडीयों से अवगत् करवाया। डॉ. गुरमेल सिंह ने किसानों को नरमे की फसल के दौरान चिट्टी मक्खी को काबू करने के उपाय बताते हुये केवल और केवल मंजूरशुदा कीड़े मार दवाओं का प्रयोग करने की जरूरत पर जोर दिया। एसोश्एिट डायरैक्टर केवीके बठिंडा, डॉ. जगदीश ग्रोवर ने किसानों को कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों की पालना करने की अपील की।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर बठिंडा डॉ. बसंत गर्ग, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्रीमती शेना अग्रवाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. नछत्तर सिंह औलख के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। 

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD