Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस बताएं ? उसने किसानों की भलाई के लिए क्या किया: बीबी हरसिमरत कौर बादल

संगत दर्शन दौरान विभिन्न गांवों को विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों रुपये की ग्रांटे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 23 Apr 2016

Last updated on: Apr 23, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय फूड प्रौसेसिंग मंत्री भारत सरकार हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कांग्रेस बताएं कि उसने पंजाब के किसानों की भलाई के लिए क्या किया। बीबी बादल ने कहा कि मानयोग मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई वाली अकाली भाजपा सरकार ने पिछले 9 सालों के दौरान हमेशा ही पंजाब के किसानों को उंचा उठाने के लिए सहुलियतें प्रदान की है। उन्होंने कहा कि चाहे मोटर के कनैक्शन हों या किसानों के बिजली के बिल माफ करने की सहुलियत हो, पंजाब सरकार हमेशा ही किसानों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य के लोगों के  पास इतनी सहुलियतें नहीं है जितनी पंजाब सरकार ने राज्य के निवासियों को प्रदान की है। 

उन्होंने कहा कि नरमे की फसल पर कई राज्यों में चिट्टी मक्खी का हमला हुआ था मगर किसानों की बाजू केवल पंजाब अकाली भाजपा सरकार ने पकड़ी तथा गिरदावरी करके किसानों को करीब 650 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना के तहत किसानों का 50 हजार रुपये तक का निशुल्क इलाज करवाने की सहुलियत प्रदान की है तथा इसके अलावा छोटे किसानों को 1 लाख रुपये का बिना व्याज का कर्जा भी देने की शुरुआत की है। बीबी हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि स. प्रकाश सिंह बादल की बढिय़ा अगुवाई के चलते ही पंजाब सरकार की वार्षिक आमदन 5 हजार करोड़ से बढ़ कर 30 हजार करोड़ रुपये हुई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से राज्य की सडक़ों को 4 लेन तथा 6 लेन बनाया जा रहा है जिस के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए काफी कम समय लगेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी पंजाब मोहरी राज्यों में शामिल हो गया है। 

बीबी हरसिमरत कौर बादल ने आज यहां गांव बीरेवाला डोगरा सहित चक्क अलीशेर से टोडरपुर, आंडियांवाली सहित रामगढ़ शाहपुरीया से भखडिय़ाल, दरीयापुर सहित कुलाणा तथा फुलूवाला डोड, रामगढ़ सहित बछोयाणा, बीरोके खुर्द व रल्ली तथा फुलूवाला डोगरा सहित रामनगर भठ्ठल तथा मल्ल सिंह वाला में गांव निवासियों की समस्याएं सुनी, वही अलग अलग गांवों को विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांटे भी सौंपी। इस मौके पर हलका विधायक बुढलाडा श्री चतिन्न सिंह समायो, डिप्टी कमिश्नर मानसा श्री वरिंदर कुमार शर्मा, एस.एस.पी श्री मुखविंदर सिंह भुल्लर, चेयरमैन जिला योजना कमेटी श्री प्रेम अरोड़ा, ओ.एस.डी. श्री मोहनीश कुमार, सहायक डिप्टी कमिश्नर श्री हरिंदर सिंह सरा, चेयरमैन मार्केट कमेटी बोहा श्री बल्लम सिंह कलीपुर, जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल (दिहाती) श्री गुरमेल सिंह फफड़े, पूर्व विधायक श्री हरबंत सिंह दातेवास, जिला प्रधान महिला विंग (शहरी) मैडम सिमरजीत कौर सिम्मी, मैडम चितवंत कौर समायो, प्रधान नगर पंचायत बोहा श्री जोगा सिंह, श्री मलकीत सिंह, श्री गुरदीप सिंह टोडरपुर, श्री जगसीर सिंह अक्कावाली, श्री कुलवंत सिंह तथा श्री बलविंदर सिंह भखडिय़ाल के अलावा अन्य गांववासी भी मौजूद थे। 

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD