Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भाजपा ने सम-विषम असफल करने के लिए कूड़े में आग लगवाई : दिलीप पांडे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2016

Last updated on: Apr 21, 2016, 00:00 IST

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली सरकार की सम-विषम योजना को असफल करने के लिए दिल्ली के कूड़ाघरों (डंपयार्ड) में आग लगवाई है। 'आप' ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न डंपयार्ड में आग के कारण स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होंगी। 'आप' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया।'आप' नेता दिलीप पांडे ने ट्विटर पर लिखा, "भाजपा दिल्ली में सम-विषम को असफल बनाने के लिए निम्नतम स्तर तक गिर रही है। 

नगर निगम डंपयार्ड में आग लगा रहे हैं और स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर रहे हैं। भाजपा दिल्ली को प्रदूषित कर रही है।"पांडे ने कहा, "मोदी जी, दिल्लीवासियों से इतनी नफरत ठीक नहीं है। आपने दिल्ली में सम-विषम योजना को असफल करने के लिए डंपयार्ड में आग लगवा दी। दिल्ली को इस प्रकार मत मारिए।"उन्होंने कहा, "आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) नगर निगम के जरिए दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह गलत ही नहीं है, बल्कि अमानवीय भी है। कृपया इसे रोकिए।"

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD