Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सतगुरु की शरण में जाकर ही इंसान का जन्म मरण का दुख समाप्त हो सकता है : महात्मा विजय सरूप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

गढ़दीवाला , 20 Apr 2016

Last updated on: Apr 20, 2016, 00:00 IST

संत निरंकारी सत्संग भवन गढ़दीवाला में मुखी महात्मा मोहन लाल जी के नेतृत्व में संत समागम करवाया गया। जिसमें दिल्ली से बने कार्यक्रम के तहत निरंकारी मिशन के प्रचारक महात्मा विजय सरूप जी पटियाला से विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि मानव जीवन मनुष्य को इस निरंकार की जानकारी के लिए मिला है लेकिन इंसान माया के पीछे दौड़ कर 84 लाख योनियों के बाद मिले अनमोल जीवन को गवां कर चला जाता है। समय समय पर संतो महात्माओं ने इंसान को सतगुरु की शरण में जाकर परमात्मा की जानकारी हासिल करके  अपने आने जाने के दुख की समाप्ति करने का संदेश देते रहे है। जो इंसान उनकी बातों पर अमल करके पूर्ण सतगुरु की शरण में चले जाते है उनका आना जाना सफल हो जाता है। उन्होंने धर्म की परिभाषा के बारे में बताते हुए कहा कि धर्म हमेशा इंसान को दूसरे इंसान से जोडऩे, प्यार, निर्मता, सहनशीलता जैसे गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि जो इंसान इस निराकार की जानकारी हासिल कर लेता है वह महापुरुष बन जाता है, उसके जीवन में बदलाव आ जाता है। उन्होंने कहा कि वैर,विरोध, नफरत, निंदा,चुगली से कभी भी कोई भी सुख हासिल नहीं कर सकता है, यह चीजें हमेशा इंसान का नुक्सान करती है। इंसान का सबसे बड़ा दुख जन्म मरण का दुख है, जो सतगुरु की शरण में जाकर इस निराकार की जानकारी करके दुख को मिटाया जा सकता है। इस अवसर पर मुखी महात्मा मोहन लाल जी ने आए संतो महात्माओं व संगत का धन्यवाद किया। मिशन के महान कवि वचित्र पारस व अन्य वक्ताओं ने अपने विचार पेश किए। मंच सचिव की भूमिका महात्मा सतपाल सिंह जी ने निभाई। इस अवसर पर कपूरथला के  क्षेत्रीय संचालक सरूप सिंह जी, प्रकाश सिंह दसूहा, महात्मा दलजीत सिंह, रणधीर सिंह, अमनदीप सिंह, संचालक सुरजीत सिंह, शिक्षक अवतार सिंह, सुखबीर सिंह व डा. सुखदेव सिंह दोनों सहायक शिक्षक, डा. रतन सिंह हरियाना मुखी व अन्य उपस्थित थे। 

 

Tags: NIRANKARI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD