Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विदेशों में गुरूद्वारों की सुरक्षा का मामला प्रधानमंत्री के पास रखूंगी-हरसिमरत कौर बादल

संगत दर्शनों के दौरान विकास कार्यो के लिए लाखों रुपये की ग्रांटे वितरित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चक्क रूलदू सिंह वाला (बठिंडा) , 18 Apr 2016

Last updated on: Apr 18, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने जर्मनी के ऐसन शहर के गुरूद्वारें में हुये धमाके की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि विदेशों में गुरूद्वारों की सुरक्षा का मसला वह शीघ्र ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पास रखेंगे।आज यहां संगत दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये श्रीमती बादल ने कहा कि वह शीघ्र ही दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री श्रीमती सुष्मा स्वराज के साथ विदेशों में गुरूद्वारों की सुरक्षा को गंभीरता से विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसन के गुरूद्वारें में घटित घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुये केंद्र सरकार को इस बाबत योग्य और उचित कार्रवाई अमल में लाने की अपील की।श्रीमती बादल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री को निजी तौर पर मिलकर इस संबंधी और विदेशों में सिखों पर बढ़ रहे नस्ली हमलों की रोकथाम के लिए योग्य कार्रवाई की जोरदार अपील करेंगे। 

पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा चुनावों के मद्देनज़र आरंभ किये जा रहे विदेशी दौरों संबंधी पूछे जाने पर श्रीमती बादल ने कहा कि यह दौरे चुनावों की आड़ में डॉलर उगहाने से अतिरिक्त कुछ भी नही है। उन्होंने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी के नेता विदेशों में बसते पंजाबियों को पंजाब के नाम पर गुमराह करके लाखों डॉलर एकत्र कर चुके है जबकि अब कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपनी सियासी डमरू बजा रहा है जोकि पानी में मधानी की तरह है क्योंकि कांग्रेस का रिमोट दिल्ली में श्रीमती सोनिया गांधी के पास है। 

उन्होंने कहा कि दोनो पार्टियों को प्रत्यक्ष पता लग चुका है कि 2017 में उनके साथ बहुत बुरी होने वाली है जिस कारण वह लोगों के आखों में धूल झोंक कर उनकी खून पसीने की कमाई लूटने का मन बनाये बैठे हैं।कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा की जा रही बैठकों के चर्चाओं संबंधी पूछे जाने पर श्रीमती बादल ने कहा कि कांग्रेस के पास पंजाब के लोगों को दिखाने के लिए एक भी प्राप्ति नही है और कैप्टन अमरिंदर सिंह पानी में मधानी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का केवल एवं केवल एक नुकाती प्रौग्राम पंजाब और इसकी जनता को लूटना है। उन्होंने कहा कि इस उद्धेश्य से वह सत्ता हथियाने के लिए हर प्रयास कर रहें हैं जबकि सच तो यह है कांग्रेस पूरे देश में बुरी तरह नकारी जा चुकी है और दिल्ली में आप पार्टी का असल चेहरा एक वर्ष में ही लोगों के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के लोग आप की सरकार बनाकर स्वयं को बुरी तरह ठगे हुये महसूस कर रहें हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के किये जा रहे दावों संबंधी पूछे जाने पर श्रीमती बादल ने कहा कि जैसे नरमे के लिए सफेद मच्छर सबसे अधिक खतरनाक है वैसे ही यह सफेद टोपी वाले पंजाब के लिए घातक होंगे।पंजाब के लोगों को कांग्रेस और आप से सचेत रहने की अपील करते हुये श्रीमती बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली -भाजपा गठजोड़ सरकार ने गत् 9 वर्षो के दौरान पंजाब को विकास की नई राहों में चलाया है। उन्होंने कहा कि भलाई स्कीमों को लागू करने और विकास की नई बुलंदियों  को छूने के मामले में कोई भी राज्य पंजाब के बराबर नही है। 

उन्होंने कहा कि जब इन  पार्टियों के नेता वोट मांगने आये तो उनसे उनकी कम से कम एक भी प्राप्ति बताने पर जोर अवश्य डाला जाये।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आज गांव डूमवाली, पथराला तथा नर्सिंग कलौनी के बाद चक्क रूल्दू सिंह वाला, बांदी, कुटी किशनपुरा, संगत कलां, संगत कोठे, मछाना, जस्सी बागवाली, कोट गुरू, फूल्लों मिठ्ठी, धुनिके, मोहालां, कोटली, साबों तथा फरीदकोट कोटली गांवों के संगत दर्शन कार्यक्रमों के दौरान जनमसलों का मौके पर ही निपटारा किया। इस अवसर पर श्रीमती बादल ने उपायुक्त बठिंडा डॉ. बसंत गर्ग और अन्य अधिकारियों सहित चक्क रूल्दू सिंह वाला अनाज मंडी का दौरा करके खरीद प्रबंधों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से बातचीत भी की।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त पूर्व लोकसभा सदस्य बीबी परमजीत कौर गुलशन, उपायुक्त डॉ. बसंत गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त विकास श्रीमती शेना अग्रवाल, सहायक आयुक्त मैडम अमृता सिंह, विशेष कार्य अधिकारी श्री मुनीष कुमार, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे। 

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD