Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

एएमआर केवल स्वास्थ्य चुनौती नहीं : जे.पी. नड्डा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो/नई दिल्ली , 16 Apr 2016

Last updated on: Apr 16, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) केवल एक स्वास्थ्य चुनौती या स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए खतरा भर नहीं है, बल्कि उल्लेखनीय एवं गंभीर आर्थिक दुष्परिणामों के साथ विकास के लिए भी एक चुनौती है। नड्डा ने टोक्यो में रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर एशियाई स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में ये बातें कहीं। उन्होंने एएमआर से मुकाबला करने के लिए वैश्विक सामूहिक प्रयासों के लिए काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा, "हमें इस वर्ष के उत्तरार्ध में एएमआर पर आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र की उच्चस्तरीय बैठक से काफी उम्मीदें हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें वर्तमान प्रतिबद्धताओं के प्रति अपने संकल्प को दोहराना चाहिए और सभी देशों में एएमआर राष्ट्रीय कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।"इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र एवं पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों के स्वास्थ्य मंत्री भी उपस्थित थे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान के मुताबिक, जे.पी. नड्डा ने कहा कि चूंकि विभिन्न देश आर्थिक विकास के विभिन्न चरणों से गुजर रहे हैं, लिहाजा एएमआर का मुकाबला करने के लिए समान उपलब्ध लक्ष्यों की अनुशंसा करने के साथ ही वैसे देशों की घरेलू, द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय माध्यमों के जरिए सहायता के लिए सतत प्रयास भी किए जाने चाहिए, जिन्हें मानवीय, प्रौद्योगिकीय एवं वित्तीय संसाधनों की अधिक आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा, "इसके अतिरिक्त हमें यह भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना चाहिए कि वर्तमान एवं नए रोगाणुरोधी, टीके एवं निदान सभी के लिए सुविधाजनक एवं किफायती भी हो।"नड्डा ने कहा कि एएमआर की बहु-क्षेत्रवार प्रकृति के लिए आवश्यक है कि सभी देश दवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग करें, दवाओं की बिक्री को उपयुक्त तरीके से विनियमित करें, मानव स्वास्थ्य, पशु एवं कृषि क्षेत्रों में रोगाणुरोधी उपयोग के नियंत्रण के साथ 'एक स्वास्थ्य' की धारणा को बढ़ावा दें, संक्रमण नियंत्रण प्रचलनों एवं नवाचारों को बढ़ावा दें, सफाई एवं स्वच्छता को बेहतर बनाएं एवं पीने के स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें, टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों के लिए सार्वभौमिक टीकाकरण को प्रोत्साहित करें, 

उन्होंने कहा कि अनुसंधान एवं विकास तथा नई दवाओं की खोज को प्रोत्साहित करें तथा समान एवं किफायती पहुंच सुनिश्चित करें, स्वास्थ्य कार्यबल एवं चिकित्सकों की क्षमता बढ़ाएं, उपभोक्ता जागरूकता के लिए अभियान शुरू करें एवं बिना चिकित्सकों के परामर्श के खुद से एंटीबायोटिक्स के प्रयोग को निरुत्साहित करें, और सभी हितधारकों द्वारा समन्वित कदम के लिए एक रणनीति बनाएं तथा उसे क्रियान्वित करें। नड्डा ने अपनी इस यात्रा के दौरान शुक्रवार को जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्री यसुहिसा शियोजाकी से भी मुलाकात की। उन्होंने शुक्रवार को टोक्यो के तमागवा अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD