Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अलगाववादियों के बंद से जम्मू एवं कश्मीर में जनजीवन प्रभावित

अलगाववादियों के बंद से जम्मू एवं कश्मीर में जनजीवन प्रभावित
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Apr 2016

Last updated on: Apr 12, 2016, 00:00 IST

अलगाववादियों के बंद के चलते मंगलवार को पूरी कश्मीर घाटी में आम जनजीवन प्रभावित रहा। बंद की वजह से ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर व घाटी के अन्य शहर व नगरों में दुकानें, सार्वजनिक परिवहन व अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान व शिक्षण संस्थान बंद रहे।श्रीनगर व घाटी के अन्य जिलों के बीच परिवहन स्थगित रहा।शहर में सार्वजनिक वाहनों की उपलब्धता न होने की वजह से सरकारी कार्यालयों, बैंकों व डाकघरों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही।

बंद अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, मुहम्मद यासीन मलिक और अन्य ने कश्मीर घाटी के बाहर शैक्षिक व प्रोफेशनल संस्थानों में कश्मीरी विद्यार्थियों के कथित उत्पीड़न के विरोध में बुलाया है।कश्मीर बार एसोसिएशन ने बंद का समर्थन किया और इस क्रम में मंगलवार को अदालतों से दूरी बनाए रखी।अधिकारियों ने गिलानी व मीरवाइज को श्रीनगर में नजरबंद रखा रहा है। वहीं, यासीन मलिक को बंद से दो दिन पहले ही ऐहतियातन हिरासत में ले लिया था और एक स्थानीय पुलिस थाने में रखा है।श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात हैं।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD