Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

डा.महीर शाह प्रोजेक्ट पूरा होने से 60 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र होगा सेम मुक्त-शरणजीत सिंह ढिल्लों

पाइपों को ज़मीन के नीचे बिछाने के लिए चार ट्रैचिंग मशीनें नीदरलैंड से खरीदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Apr 2016

Last updated on: Apr 08, 2016, 00:00 IST

डा. महीर शाह प्रोजेक्ट पूरा होने से राज्य के सेम प्रभावित दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र का कुल  60 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्र सेम मुक्त हो जाएगा और राज्य के सेम प्रभावित किसानों की ज़मीन पुन: कृषि करने योगय हो जाएगी।यह जानकारी देते हुए पंजाब के सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के समूचे सेम प्रभावित क्षेत्रों को सेम मुक्त करने के लिए गत् कई वर्षों से लगातार यत्न कर रही है। राज् य सरकार के कड़े यत्नों के साथ केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्रों  में से सेम खत्म करने हेतू 2246 करोड़ रूपए की कुल लागत वाला डा. महीर श़ाह प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया था। ढिल्लों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के  कुल तीन हिस्से हैं जिनमें से दो हिस्से राजस्थान और सरहिंद फीडर की रीलाईनिंग पर 1286 करोड़ और एक हिस्से, ड्रेनेज़ सरफेस और सब सरफेस वक्र्स पर 960 करोड़ रूपए खर्चे किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट तहत 320 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्य निर्माणाधीन हैं।

सिंचाई मंत्री ने बताया कि सब सरफेस स्कीमों के लिए पाइपों को ज़मीन के नीचे बिछाने के लिए 25 करोड़ रूपए की लागत से 4 ट्रैचिंग मशीनों को नीदरलैंड से खरीदी जा चुकी हैं और इन मशीनों द्वारा दक्षिणी-पश्चिमी एरिया में सब सरफेस स्कीमें बिछाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट लागू होने से 60 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्र को सेम से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट तहत पंजाब के दक्षिणी-पश्चिमी सेम प्रभावित क्षेत्र में सब सरफेस स्कीमें, पक्के वक्र्स, ड्रेनों की डीसिलटिंग, ड्रेनों को चौड़ा करना और लिफट स्कीमें, ड्रेनों की लाईनिंग और नई ड्रेनों के निर्माण के कार्य करवाए जाएंगे।स.ढिल्लों ने आगे बताया कि वर्तमान वर्ष दौरान डिप्टी कमिश्ररों द्वारा दर्शाए गए स्थानों पर बाढ़ नियंत्रण कार्य और ड्रेनों की सफाई करवाने हेतू प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और इनमें से अति संवेदनशील कार्य 98.82 करोड़ रूपए की लागत से प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इन कार्यों के लिए फंड उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल निकास प्रशासन को 1362.88 किलोमीटर लंबाई में बांधों की, रीवर ट्रेनिंग वक्र्स जैसे कि सपॅर, स्टॅड आदि की रिपेयर और 7392 किलोमीटर लंबाई में ड्रेनों की संभाल का कार्य सौंपा गया है।

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD