Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

किसानों, कमेरों व गरीब वर्ग के मसीहा थे चौधरी देवीलाल: शरद यादव

स्व. जननायक की 15वीं पुण्यतिथि देशभर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई, मुख्य समारोह दिल्ली स्थित संघर्ष स्थल पर आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2016

Last updated on: Apr 06, 2016, 00:00 IST

स्व. जननायक चौधरी देवीलाल की 15वीं पुण्यतिथि आज हरियाणा व दिल्ली के साथ-साथ देश के अनेक राज्यों में बेहद श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जगह-जगह सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर स्व. उपप्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित चौधरी देवीलाल की समाधि संघर्ष स्थल पर आयोजित किया गया जिसमें जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, हरियाणा विस में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, श्रीमती स्नेहलता चौटाला, श्रीमती नैना चौटाला, दुष्यंत चौटाला, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू, जनता दल (यू) के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, पूर्व सांसद सरदार तरलोचन सिंह, संतोष भारतीय, रामपाल माजरा, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव मनेंदर सिरसा, दिग्विजय सिंह चौटाला, अर्जुन चौटाला, साधु राम चौधरी, डॉ. केसी बांगड़, पूर्व स्पीकर सतवीर कादियान, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक धर्मदेव सोलंकी, हरि सिंह राणा, दिनेश डागर, धर्म आचार्य सुरेंद्र वरिष्ठ, हेमचंद भट्ट, तेलू राम जोगी, रामकरण सोलंकी, विरेंद्र डागर व खजान सिंह सहित हजारों की संख्या में इनेलो नेताओं, कार्यकर्ताओं व जनजनायक के अनुयायियों ने हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर विभिन्न धर्मों के धार्मिक गुरुओं ने भजन-कीर्तन व शबद गायन कर दिवंगत उप प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। स्व. जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनता दल (यू) के अध्यक्ष शरद यादव ने उन्हें किसानों, कमेरे व गरीब वर्ग का मसीहा बताया और कहा कि उन्होंने समाज के दबे, कुचले लोगों के लिए सदैव संघर्ष किया।

सिरसा में अनेक स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि दी गई। सिरसा के लालबत्ती चौक स्थित चौ. देवीलाल टाउन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई और सभी धर्मों के धर्मआचार्यों ने धार्मिक ग्रंथों का उच्चारण कर स्वर्गीय जननायक को याद किया। इस अवसर पर सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, विधायक मक्खन लाल सिंगला, विधायक रामचंद कम्बोज व बलकौर सिंह, पूर्व विधायक भागीराम व पदम जैन सहित पार्टी के सभी प्रमुख नेता व कार्यक्रम मौजूद थे। सिरसा के अलावा डबवाली, कालांवाली, ऐलनाबाद, रानियां, तेजाखेड़ा व चौटाला में भी सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। फतेहाबाद में ताऊ देवीलाल स्मारक के पास सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, प्रो. रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक निशान सिंह, जिलाध्यक्ष बलविंदर कैरों, कुलजीत कुलडिय़ा, मोलू राम रोहलानिया, सरोज सांगा, बिकर सिंह हडोली, आत्मप्रकाश बत्रा व भगत सिंह परिहार सिंह अनेक प्रमुख नेता मौजूद थे। 

जींद में ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। भिवानी रोड स्थित चौधरी देवीलाल चौक पर जिलाध्यक्ष कलीराम पटवारी, विधायक परमेंदर ढुल, पिरथी सिंह नम्बरदार, डॉ. हरिचंद मिड्ढा, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, युवा प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने ताऊ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। गुडग़ांव के ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-23 स्थित पार्क व आईएमटी मानेसर में चौधरी देवीलाल की  पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, अनंत राम तंवर, पूर्व विधायक गंगा राम, रमेश दहिया, शमशेर कटारिया, दलबीर धनखड़, सलेश खटाणा, ऋषिराज राणा, महेश चौहान, अटल वीर कटारिया व कपिल त्यागी सहित भारी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। भिवानी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील लाम्बा, विधायक राजदीप फोगाट, निर्मला सर्राफ, राज सिंह गागड़वास, मनमोहन बुरटाणा, सलोचना पोटलिया, मनोहर लाल सरदाना, विजय पंचगामा, डॉ. अंचल अशोक ढाणीमाहु व वजीर मान सहित भारी संख्या में पार्टी नेता व कार्यक्रम मौजूद थे। करनाल में भी स्व. जननायक की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला प्रधान यशवीर राणा, पूर्व विधायक मामूराम, गुलजार मान, राम कुमार ऐबला, ज्ञान सिंह चावला, हरपाल रोड़, जयपाल पूनिया, प्रेम शाहपुर, गुरदेव रंबा, धर्मवीर पाढा, रघुबीर कुटेल, सोनिका गिल, प्रकाश कौर, प्रदीप कांबोज, रामफल जुंडला, यशकरण राणा, हजूर सिंह, इंद्रजीत गोराया, जगमाल राणा, सरविंद्र संधु, सतेंद्र पूनिया, जगमाल राणा, भीम जलाला व सुभाष जुंडला आदि मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र में चौधरी देवीलाल चौक पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी के नेतृत्व में जननायक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद सामान्य अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर रणबीर सिंह किरमिच, सुरेश सैणी, रामस्वरूप चोपड़ा, प्रदीप झकवाला, नितिन भारद्वाज, सुल्तान ब्राह्मण माजरा व महेंद्र कैंथला सहित भारी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। सोनीपत में ताऊ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया सहित भारी संख्या में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. केसी बांगड़, तेलू राम जोगी, पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक, राजकुमार रिढाऊ, रणबीर दहिया, कुणाल गहलावत, प्रोमिला मलिक, कृष्ण मलिक, अशोक राणा, संजय मलिक, अनीता खाण्डा, मुकेश बागड़ी, अजीत अंतिल, जितेंद्र वर्मा, मोनू शर्मा, जिले सिंह दहिया व पे्रम मलिक सहित भारी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। हिसार स्थित टाउन पार्क में स्व. जननायक की पुण्य तिथि पर सर्र्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजिंद्र लितानी, विधायक रणबीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबडा, युद्धवीर आर्य, शीला भ्यान, चतुर सिंह, राजेश गोदारा, रमेश गोदारा, सज्जन लावट, हरफूल खान पट्टी, रामभगत गुप्ता, मनदीप बिश्रोई व अमित बुरा सहित भारी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

रोहतक में सेक्टर-1 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में हवन यज्ञ का आयोजन कर स्व. उप प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत मायना, पूर्व विधायक सरीता नारायण, महंत सतीश दास, बलवान सुहाग, डॉ. पे्रम हुड्डा, रविंद्र सांगवान, राजेश सैनी, हैप्पी जांगड़ा, डॉ. नफे सिंह लाहली व संदीप हुड्डा सहित भारी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। पानीपत स्थित चौधरी देवीलाल पार्क में स्व. उपप्रधानमंत्री की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुगन शेरा, सुरेश मित्तल, शेर सिंह खर्ब, बलवान बाल्मीकि, सुबेदार प्रताप सिंह, नरेश जैन, निशान सिंह मलिक, कुलदीप राठी, गुरचरण सिंह, ऋषिपाल, डॉ. पे्रम सिंह, मिनाक्षी वालिया, सुरेश काला सहित पार्टी के अनेक प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, नारनौंद, पलवल, फरीदाबाद, मेवात, रेवाड़ी, कैथल व झज्जर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी स्व. जननायक चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई और जगह-जगह सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं आयोजित करने के साथ-साथ अनेक सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

 

Tags: Sharad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD