Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

मुफ्त बिजली व वैट में छूट से गौशालाओं को होगा 20 करोड़ का लाभ : कमल शर्मा

गौसेवा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद जी ने जताया आभार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Mar 2016

Last updated on: Mar 30, 2016, 00:00 IST

पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन ने राज्य की सभी 472 गौशालाओं को मुफ्त बिजली देने संबंधी पत्र जारी कर दिया है। इसके अतिरिक्त गौशालाओं द्वारा खरीदे जाने वाले सामान को वैटमुक्त कर दिया गया है। इससे गौशालाओं को प्रति वर्ष 20 करोड़ रूपये का लाभ होगा और गौशाला कमेटियां अपने संसाधनों से गौसेवा के कार्य को और गति प्रदान कर सकेंगी। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और गौसेवा आयोग की बैठक को संबोधित करते हुए दी। इस अवसर पर गौसेवा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद जी ने गौशालाओं को उक्त सुविधाएं दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल, भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा व समस्त नेताओं का आभार जताया।भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने बैठक में बताया कि पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमटेड ने अपने पत्र क्रमांक 1323/27 दिनांक 28 मार्च, 2016 जारी करके सभी गौशालाओं को मुफ्त बिजली देने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे राज्य की गौशालाओं को 4 करोड़ रूपये वार्षिक लाभ होगा। 

इसी तरह आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपनी अधिसूचना जीएसआर 12/पीऐ 8/2016 जारी कर गौशालाओं की ओर से खरीदे जाने वाले सामान को वैटमुक्त कर दिया है। इससे राज्य की गौशालाओं को प्रति वर्ष 16 करोड़ का लाभ होगा। भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार प्रत्येक गौशाला को तीन लाख रूपये अनुदान देती है और नई गौशाला के लिए यह राशि पांच लाख रूपये दी जाती है। उन्होंने आशा जताई है कि सरकार की इन सुविधाओं से न केवल गौशालाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी बल्कि गौशाला प्रबंधक कमेटियां अपने संसाधनों का प्रयोग गौसेवा के कार्यों को गति देने में कर पाएंगे।बैठक में उपस्थित गौसेवा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं को दी गई सुविधाएं इनके लिए प्राणदायक साबित होने वाली हैं क्योंकि इन सुविधाओं से गौशाला संचालन आसान होगा। उन्होंने उक्त सुविधाएं दिलवाने के लिए भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। इस अवसर पर परमपूजनीय संत बाबा सूद सिंह माछीवाड़ा वाले, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री तीक्षण सूद, गौसेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्री कीमती लाल भगत, भाजपा के प्रदेश सचिव डा. सुभाष शर्मा भी मौजूद थे।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD