Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रकाश सिंह बादल द्वारा गौशालाओं को मुफ्त बिजली आपूर्ति के आदेश

गौचर भूमि पर कब्जे हटाने को कमेटी का गठन होगा : कमल शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Mar 2016

Last updated on: Mar 26, 2016, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने तत्काल प्रभाव से राज्य की 472 गौशालाओं को मुफ्त बिजली की आपूर्ति करने के आदेश दिए हैं। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। आज  गौवंश से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री से बैठक की और उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत करवाया गया।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने बताया कि उनके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री तीक्षण सूद, गौ-सेवा आयोग के चेयरमैन श्री कीमती भगत, पार्टी के प्रदेश सचिव डा. सुभाष शर्मा ने गौवंश की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल से बैठक की। बैठक के दौरान उन्हें अवगत करवाया गया कि राज्य सरकार गौशालाओं को निशुल्क बिजली आपूर्ति की मांग को स्वीकार कर चुकी है परंतु अभी तक इस घोषणा को मूर्त रूप प्रदान नहीं किया जा सका। इससे पहले ही कई तरह की परेशानियों का सामना करती आ रही गौशालाओं को आर्थिक बोझ वहन करना पड़ रहा है। 

मुख्यमंत्री को बताया गया कि राज्य में गौशालाओं की हजारों एकड़ गौचर भूमि व चारागाहों पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। अगर इस जमीन को कब्जों से मुक्त करवा कर गौशालाओं को सुपुर्द कर दिया जाए तो राज्य को बेसहारा पशुओं की समस्या से मुक्त किया जा सकता है और गौशालाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को मानसा जिले के जोगा कस्बे में गौ-स्मारक बनाने की मांग का भी स्मरण करवाया।इन मांगों पर गौर करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन के डायरेक्टर इंजीनियर के.डी. चौधरी को निर्देश दिए कि राज्य की सभी 472 गौशालाओं को नि:शुल्क बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गौचर भूमि व चारागाहों से अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिए।मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का स्वागत करते हुए गौ-सेवा आयोग के चेयरमैन श्री कीमती भगत ने कहा कि सरकार के इन फैसलों से जहां गौशालाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी वहीं बेसहारा पशुओं की समस्या से छुटकारा मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

Tags: Parkash Singh Badal , Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD