Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

वन विकसित करने से रुकेगा गंगा का प्रदूषण : प्रकाश जावेड़कर

प्रकाश जावेड़कर
प्रकाश जावेड़कर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2016

Last updated on: Mar 22, 2016, 00:00 IST

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने मंगलवार को कहा कि गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में और भी ज्यादा वन और हरित क्षेत्र को विकसित किया जाना चाहिए, ताकि इस नदी का प्रदूषण रुक सके। नरेंद्र मोदी सरकार की गंगा को साफ करने और इसका प्रदूषण दूर करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए उन्होंने कहा कि वनों से मिट्टी का कटाव रुकता है, भूजलस्तर में वृद्धि होती है तथा जमीन को ज्यादा पानी सोखने में मदद मिलती है।जावेड़कर ने यहां जल संसाधन मंत्री उमा भारती के साथ फॉरेस्ट्री इंटरवेंसन फॉर गंगा की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जारी करने के दौरान यह बात कही।आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस रिपोर्ट को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून ने तैयार किया है। 

जावेड़कर से सहमति जताते हुए उमा भारती ने कहा कि गंगा के किनारे बड़े पैमानों पर पेड़ पौधों को लगाने के जलीय जीवों की संख्या में भी वृद्दि होगी। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के इस कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड से होगी। उसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में इस परियोजना को लागू किया जाएगा।यह परियोजना राज्य वन विभाग द्वारा लागू की जाएगी और इसे पांच सालों में 2016 से 2021 के दौरान पूरा किया जाएगा। 

 

Tags: Prakash Javedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD