Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वनों के गुणात्‍मक वि‍कास के लिए ‘जनसहयोग’ की जरूरत: प्रकाश जावेड़कर

वनों के गुणात्‍मक वि‍कास के लिए ‘जनसहयोग’ की जरूरत: प्रकाश जावेड़कर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2016

Last updated on: Mar 21, 2016, 00:00 IST

पर्यावरण,वन और जलवायु राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावेड़कर ने वनों के गुणात्‍मक विकास और वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए लोगों से सहयोग मांगा है। देश के विकास में वनों के सही मूल्‍य को स्‍वीकार करने पर बल देते हुए उन्‍होंने कहा कि अपने जीवन काल में प्रत्‍येक व्‍यक्ति को 10-15 पेड़ लगाना चाहिए जिससे पेड़ हमारे लिए ‘ऑक्‍सीजन बैंक’ बना सकें। वे आज राजधानी में असोला अभ्‍यारण्‍य में अंतराष्‍ट्रीय वन दिवस पर बोल रहे थे। 

उन्‍होंने कहा कि जिस तरह हम बैंक में पैसा जमा करते हैं उसी तरह ऑक्‍सीजन बैंक के सावधि बैंक के लिए हमें प्रत्‍येक पांच साल में एक पेड़ लगाना चाहिए। मंत्री महोदय ने बताया कि नर्सरियों में वृक्षारोपण में एक परिवर्तन लाया गया है। देखा गया है कि छह फुट लंबाई के पौधों की जीवन दर अधिक होती है। 

उन्‍होंने कहा कि छात्र परिवर्तन के दूत हैं। इसलिए छात्र ही पर्यावरण की संवेदनशीलता और पोषण को बढ़ावा दे सकते हैं। इस मौके पर दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री श्री इमरान हुसैन ने कहा कि दिल्‍ली सरकार राजधानी को हरा-भरा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। जावेड़कर और श्री हुसैन ने इस मौके पर वृक्षारोपण किया और छात्रों को पुरस्‍कार दिए। इस मौके पर श्री जावेड़कर ने इस दौरान हेरिटेज मैप का भी लोकार्पण किया। असोला भाटी अभ्‍यारण्‍य के आसपास के स्‍कूली छात्रों ने नुक्‍कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया। इस नाटक में पृथ्‍वी के दोहन की दशा का चित्रण किया गया। इस मौके पर छात्रों ने एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। 

इस साल अंतर्राष्‍ट्रीय वन दिवस का थीम ‘जल और वन’ है ताकि लोगों में जागरूकता पैदा की जा सके कि कैसे इस ग्रह जीवन के लिए आवश्‍यक ताजा जल की आपूर्ति के लिए वन बहुत जरूरी है। पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार के वन एवं वन्‍य प्राणी विभाग के सहयोग से आज असोला भाटी वन्‍य प्राणी अभ्‍यारण्‍य में अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यावरण दिवस मना रहा है। इस मौके पर दिल्‍ली सरकार के मुख्‍य वन संरक्षक श्री एके शुक्‍ला ने धन्‍यवाद ज्ञापन किया। 

 

Tags: Prakash Javedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD