Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उत्तर प्रदेश : निरहुआ सहित 46 लोग 'यश भारती' से सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 21 Mar 2016

Last updated on: Mar 21, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश की 46 विभूतियों को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित लोगों को 11 लाख रुपये और प्रशस्तिपत्र भेंट किया। सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से मिलने वाले इस पुरस्कार को पाने वाले सभी लोगों को इस बार से 50 हजार रुपये प्रतिमाह आजीवन पेंशन भी मिलेगी। पुरस्कार अर्पण समारोह डॉ. राममनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता का नाम न लेते कहा, "नेताजी ने सम्मान देने की शुरुआत की थी। उनके काम को हम आगे बढ़ा रहे हैं। सपा ने घोषणापत्र के वादे पूरे किए हैं। किसानों, नौजवानों की सरकार मदद कर रही है। कभी यह सम्मान रोक दिया गया था, लेकिन सपा सरकार ने इसे फिर से शुरू किया।"

वहीं, मुख्यमंत्री के पिता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि ईमानदार अफसरों को अवॉर्ड मिलना चाहिए। पत्रकारों का सम्मान जरूरी है। अफसरों ने कार्यक्रम को सफल बनाया है। किसान की मेहनत से लोगों का पेट भर रहा है।उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के किसान सबसे ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। अपना पसीना बहाकर फसल उगा रहे हैं। आंतरिक सीमाओं के लिए बहुत कुछ करना पड़ेगा, किसानों के लिए और काम करना है। उल्लेखनीय है कि यश भारती से सम्मानित होने वाली हस्तियों में अशोक चक्रधर, नाहीद आबदी, सुनील जोगी, गिरिजा शंकर, मोहम्मद इमरान खान (साहित्य), सुधीर मिश्र, विशाल भारद्वाज (फिल्म निर्देशक), राजू श्रीवास्तव (हास्य कलाकार), सर्वेश यादव (निशानेबाज) और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (भोजपुरी अभिनेता) का नाम शामिल है। 

इसके अलावा मनु कुमारी पाल, श्याम गुप्ता, सुनील कुमार राणा, अनुज चौधरी, सुधा सिंह (खेल), उस्ताद गुलाम मुस्तफा, अंकित तिवारी (सिंगर), प्रोफेसर इमरान, नवाज देवबंदी (शिक्षा), डॉ. नरेश त्रेहन, डॉ. डी. प्रभाकर, सुभाष गुप्ता (चिकित्सा), अनुराग कश्यप (निर्देशक) को ये सम्मान मिला। सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), जगवीर सिंह (हॉकी), हेमंत शर्मा (पत्रकारिता), वजीर अहमद खां (शतरंज), चक्रेश कुमार जैन (हस्तशिल्प), लालजी यादव (कुश्ती) को भी इस सम्मान से नवाजा गया।

उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार के खिलाफ निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में एक याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने पुरस्कार के लिए प्रस्तावित नामों में सरकार के मुख्य सचिव आलोक रंजन की पत्नी सुरभि रंजन का नाम होने का विरोध किया है। अमिताभ का कहना है कि जिस तरह पहले चुपके-चुपके 22 नाम घोषित किए गए और बाद में एक बार 12 और दुबारा 12 नाम नाम बढ़ाकर कुल 46 नाम कर दिए गए, उससे साफ जाहिर हो जाता है कि ये पुरस्कार मनमाने तरीके से दिए जा रहे हैं।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD