Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आजाद को पार्टी से बाहर कर देश से माफी मांगें सोनिया : विहिप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Mar 2016

Last updated on: Mar 13, 2016, 00:00 IST

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का कहना है कि जमीयत उलेमा-ए-हिन्दका राष्ट्रीय एकता सम्मेलन राष्ट्रीय एकता तोड़ने वालों का जमावड़ा सिद्ध हुआ है। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेन्द्र जैन ने रविवार को एक बयान में ईसाई धर्मगुरु जॉन दयाल, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर तथा राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार उमर खालिद के पिता की सम्मेलन में मौजूदगी पर सवाल उठाया है। विहिप का कहना है कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद व सोनिया गांधी 'भी देश तोड़ने वालों की भूमिका में ही दिखाई दे रहे थे। 

वोट बैंक के लिए इन दोनों ने मयार्दाओं को तार-तार कर दिया।'उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से तुलना इस बात को दर्शाता है कि वे चंद वोटों के लिए देश के हितों को कुर्बान कर सकते हैं।' विहिप नेता ने पूछा है कि 'क्या कांग्रेस नेता समझते हैं कि भारत का मुस्लिम समाज आईएस के साथ सहानुभूति रखता है? उन्होंने अपने इस बयान से भारतीय मुस्लिम समाज की छवि को बेदर्दी के साथ खराब कर, उसकी देशभक्ति को कटघरे में खड़ा करने का पाप किया हैं।' 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस बयान के लिए राष्ट्र से अविलम्ब माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा गुलाम नबी आजाद को कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। विहिप नेता ने आरोप लगाया कि आजाद ने सफेद झूठ बोल दिया कि सोनिया ने उर्दू में हस्ताक्षर किए हैं। पत्र को देखने पर स्पष्ट हो जाता है कि हस्ताक्षर हिन्दी में हैं। उस पर भी संदेह है कि भाषा तो उनकी नहीं है, हस्ताक्षर भी उनके नहीं होंगे।विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल द्वारा जारी इस बयान में यह भी कहा गया कि 'सोनिया गांधी यदि गुलाम नबी आजाद पर कार्रवाई नहीं करतीं तो उन्हें कुछ बातों का उत्तर देना पड़ेगा। 

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने गणतंत्र दिवस परेड में संघ की टोली को सम्मिलित किया था। सोनिया जी को बताना पड़ेगा कि अब वह नेहरू जी के बारे में क्या सोचती हैं? दूसरा, उनके पति स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में रामराज्य चाहते थे, जबकि वह राम मंदिर का विरोध कर रही हैं। क्या कोई भारतीय पत्नी अपने स्वर्गीय पति की इच्छा के विरुद्ध काम कर सकती है?' 

 

Tags: VHP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD