Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विहिप की मंशा राम मंदिर की हो चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 02 Mar 2016

Last updated on: Mar 02, 2016, 00:00 IST

अप्रैल का महीना विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के कार्यक्रमों के लिहाज काफी महत्वपूर्ण होगा। उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में 8 से 15 अप्रैल तक राम महोत्सव और 22 अप्रैल से चौरासी कोसी परिक्रमा चलगी। अयोध्या में राम मंदिर का प्रतीक्षित निर्माण इन सभी आयोजनों का केंद्रबिंदु होगा। राम महोत्सव के आयोजन के दौरान अवध के 25 जिलों में 1000 समितियों का गठन किया जाएगा। दरअसल, विहिप की मंशा राम मंदिर को फिर चर्चा में लाने की है।विहिप द्वारा राम महोत्सव समापन के दिन ही 15 अप्रैल को शोभायात्राओं का आयोजन होगा। 22 अप्रैल को बस्ती जिला स्थित मखधाम से चौरासी कोसी परिक्रमा शुरू होगी। 

विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा इन परिक्रमाओं का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। दोनों आयोजनों के लिए समितियां बनाई गई हैं। इन समितियों में स्थानीय लोगों को वरीयता दी गई है। समितियों से जुड़ों लोगों का विहिप तथा राम मंदिर की ओर रुझान बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाना है।विहिप नेता अम्बरीश सिंह कहते हैं, "मेला और परिक्रमा जैसे धार्मिक आयोजन आज भी हमारी संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण रखे हुए है। अयोध्या की चौरासी कोसी की परिक्रमा से जहां समाज में धार्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धाभक्ति का संचार होता आ रहा है, वहीं मार्ग में पड़ने वाले महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों के संबंधों में संपूर्ण राष्ट्र को जानकारी प्राप्त होगी।"

उन्होंने कहा कि विहिप का मत है कि अयोध्या की पहचान भगवान राम के साथ ही संत धर्माचार्यो से भी जुड़ी हुई है। चौरासी कोसी परिक्रमा कोई नई परंपरा नहीं है। यह पूर्व काल से हमारे पूर्वजों के द्वारा की जा रही है, बस हमें इसे राष्ट्रीय फलक पर पहचान देने के लिए प्रयत्न करने होंगे। सिंह ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद ने इस बार कार्यक्रम को और अधिक व्यापक स्वरूप देने के लिए संगठन में अलग से एक आयाम बनाकर सुरेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि चौरासी कोसी परिक्रमा में देशभर के तीर्थयात्रियों का आगमन प्रारंभ होता है। परिक्रमा मार्ग सहित जुड़े जनपदों का विकास और व्यापार में वृद्धि होती है। इस परिक्रमा से जहां पुरातन धार्मिक केंद्रों को संरक्षण मिलेगा, वहीं वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।अब देखना यह होगा कि विहिप के इन कार्यक्रमों पर उत्तर प्रदेश सरकार टेढ़ी निगाह रखती है या सीधी। बात सीधी सी है कि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है, इन विहिप के कार्यक्रमों से अगर माहौल बिगड़ता है, तो राजनीतिक दलों को ताजा मुद्दा मिलेगा। 

 

Tags: VHP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD