सन्त निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का जन्मदिवस सफाई अभियान व वृक्षारोपण अभियान करके मनाया गया।
मोहाली के सिविल अस्पताल में सफाई अभियान का शुभारंभ चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज डॉ बी0एस0चीमा ने अपने कर कमलों से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष पूरे देश में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का जन्मदिवस सफाई अभियान व वृक्षारोपण अभियान करके मनाया जाता है। प्रशासन के सहयोग से चिन्हत् स्थानों पर निरंकारी श्रद्वालुओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस बार सिविल अस्पताल, रेलवे स्टेशन व उपायुक्त कार्यालय से निरंकारी भवन तक आने वाले मार्ग व फेज 6 में निंरकारी भवन के आसपास क्षेत्र की सफाई की।
उन्होंने कहा कि निरंकारी बाबा जी का संदेश भी है कि जिस प्रकार तन की स्वच्छता के लिए हम प्रयास करते हैं उसी प्रकार मन की स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए निरंकार प्रभु का ज्ञान प्राप्त करना जरूरी है। निरंकारी बाबा जी का ध्येय है कि प्रदूषण अंदर व बाहर दोनो ही खतरनाक होते हैं।
मोहाली स्थित रेलवे स्टेशन पर नगर निगम आयुक्त उमा शंकर गुप्ता ने पौद्यारोपण कर पौधारोपण अभियान की शुरूआत की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कि निरंकारी मिशन द्वारा किया जा रहे इस प्रयास की जितनी सराहना की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण तभी संभव है अगर हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।
उन्होंने निरंकारी श्रद्वालुओं से अपील भी की वे पेड़ लगा रहे हैं, तो साथ ही साथ इनके संरक्षण भी करें। इस दिवस पर लगाए पौधों की देखभाल भी करें। उन्होंने पौधारोपण के साथ साथ स्वच्छता को अपनाने का जो संदेश दिया जा रहा है, उससे ही स्वच्छ देश का निर्माण संभव होगा। इस अवसर पर सन्त निरंकारी मंडल की मोहाली इकाई के संचालक डॉ के0 गर्ग ने कहा कि निरंकारी श्रद्वालु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज से निराकार प्रभु का ज्ञान प्राप्त कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दे रहे है। इसी का ही एक प्रारूप है आज का सफाई अभियान व वृक्षारोपण अभियान। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक व शहरी विकास मन्त्रालय के संयुक्त सचिव प्रवीन प्रकाश, आई0ए0एस0 ने भारत में स्थित 114 सरकारी अस्पतालों की सफाई की जिम्मेवारी निरंकारी मिशन को सौंपी है ।
इसके अतिरिक्त भारत में स्थित 'ए ग्रेड के 46 रेलवे स्टेशनों की स्वेच्छा से सफाई की जिमेवारी भी रेलवे मन्त्रालय द्वारा निरंकारी मिशन को सौंपी गई है जहां पर अक्तूबर 2015 से वहां के स्थानीय निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा महीने में एक बार हर स्टेशन पर सफाई अभियान चला कर उसे साफ-सुथरा किया जाता है । उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए निरंकारी सेवादल के नौजवानो व बहनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।